Tourist Spots : बिल्कुल विदेशों जैसी हैं भारत की ये 5 जगहें, देखकर मुहं से निकलेगा वाह!
Tourist Spots : विदेशी जगहों पर जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता। अगर आप भी ऐसी खूबसूरत तस्वीरों को देख घूमने का मन बनाते हैं, तो चलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जो हूबहू विदेशी जगहों की तरह दिखती हैं।

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। आपने कई बार फोन में, लैपटॉप के वॉलपेपर पर खूबसूरत जगहों की तस्वीरें देखी होंगी, तो कई बार टीवी या किताबों में उन जगहों को देखा होगा। तस्वीरें देखने के बाद हम सभी एक ही बात कहते हैं कि आखिर ऐसी जहां हैं कहां…एक बार तो जरूर यहां जाना, ऐसी इच्छा आप जरूर जाहिर करते होंगे, लेकिन ऐसी विदेशी जगहों पर जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता। अगर आप भी ऐसी खूबसूरत तस्वीरों को देख घूमने का मन बनाते हैं, तो चलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जो हूबहू विदेशी जगहों की तरह दिखती हैं।
स्विट्जरलैंड में आल्प्स और उत्तराखंड में औली - Alps in Switzerland and Auli in Uttarakhand
खूबसूरत स्विट्जरलैंड का आल्प्स किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन भारत में भी इस जैसी एक जगह है, जो एकदम जन्नत जैसी लगती है। जी हां, उत्तराखंड का औली स्विट्जरलैंड की तरह दिखता है, जो अपने स्की रिजॉर्ट के लिए जाना जाता है। गढ़वाल हिमालय में बसी ये जगह सर्दियों में तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। हिमालय की गोद में बसा औली स्कीयर को क्रॉस कंट्री, स्लैलम और डाउन द हिल जैसे कई विकल्पों की सुविधा प्रदान करता है।
ये भी जानें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल
बेल्जियम में टूमॉरोलैंड और गोवा में सनबर्न - Tomorrowland in Belgium and Sunburn in Goa
अगर आप पार्टी जैसी जगहों पर जाने का शौक रखते हैं या आपने तस्वीरों में भी ऐसी जगहों को देखा है, जहां डीजे पार्टी हो रही है और लोग खूब नाच-गा रहे हैं, तो इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गोवा में ही सनबर्न फेस्टिवल बेहद फेमस है। यहां दुनियाभर के सिंगर्स इस समारोह में आते हैं।
ब्राजील और कूर्ग - Brazil and Coorg
अगर आपको कॉफी पीना बेहद पसंद है, तो उसके लिए आपको ब्राजील जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश का कूर्ग डेस्टिनेशन भी किसी विदेश से कम नहीं लगती। दुनिया में ऐसी शायद ही कोई जगह होगी जो कूर्ग को पछाड़ सके। ये जगह देखने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आपको कॉफी का बहुत शौक है, तो एक बार यहां जरूर जाएं।
Tourist Spots : बुढ़ापे से पहले घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगह
सहारा मरुस्थल और थार मरुस्थल - The Sahara Desert and The Thar Desert
रेगिस्तान में ऊंट की सवारी एक ऐसी चीज है, जिसका अनुभव आपको अपने जीवन में एक बार तो जरूर लेना चाहिए। लेकिन हां, उसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही थार रेगिस्तान में ऊंटों की सवारी का रोमांच उठा सकते हैं। यहां के अद्भुत रेत के टीलों के साथ ऊंटों की पगडंडी, भगवा पगड़ी वाले स्थानीय लोग, खूबसूरत सूर्यास्त का मजा ले सकते हैं।
Tourist Spots : ऋषिकेश नहीं इस बार गर्मियों में घूमने के लिए ये 6 ठंडी जगह आएंगी काम
थाईलैंड और लक्षद्वीप - Thailand and Lakshadweep
हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वो आइलैंड पर घूमने के लिए जरूर जाए। लेकिन उसके लिए आपको थाईलैंड जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खूबसूरत जगह तो भारत में भी मौजूद है। आप लक्षद्वीप जाकर आइलैंड और बीचेस का पूरा मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां आकर आप नीले पानी के बीच खूबसूरत फोटोज भी खिचवा सकते हैं। यहां आप कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे स्कूबा डाइविंग।