home page

Wheat Roti : गेहूं की रोटी खाने के 4 बड़े नुकसान, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है इसकी जानकारी

Wheat Roti : हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।गेहूं की रोटी हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है जिसके बिना कई लोगों का खाना अधूरा रहता है। रोजाना गेहूं की रोटी खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि गेहूं की रोटी खाने से हमारें शरीर को 4 बड़े नुकसान पहुंचते है। आइए खबर में आपको बताते है रोटी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से।
 | 
Wheat Roti : गेहूं की रोटी खाने के 4 बड़े नुकसान, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है इसकी जानकारी

HR Breaking News : (Wheat Roti Side Effects) भारत के अधिकतर घरों में रोटी खाने का चलन है। रोटी हमारे भोजन का अहम हिस्सा होता है, इसके बिना कई लोगों का पेट तक नहीं भरता। गेहूं की रोटी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। 


इसके अलावा, यह हमारे पाचन (benefits of Wheat Roti) को दुरुस्त रखती है। हालांकि अगर आप सिर्फ रोटी ही खाते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप पूरे दिनभर में सिर्फ गेहूं की रोटी ही खाते हैं तो शरीर में कई समस्याएं भी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं कि ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

रोटी खानें से होते है ये नुकसान

1) वजन बढ़ना


ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से वजन (lifestyle news) बढ़ता है, क्योंकि गेहूं में मौजूद ग्लूटेन की मात्रा बढ़ने से शरीर में फैट जमने लगता है। इसके अलावा, ज्यादा रोटी आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स बढ़ा सकते हैं, जिससे मोटापा बढ़ सकता है।


2) ब्लड शुगर लेवल


कार्बोहाइड्रेट के कारण गेहूं की रोटी खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आप ज्यादा गेहूं की रोटी खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज गेहूं की रोटी का कम ही सेवन करें।


3) ज्यादा थकान


कार्बोहाइड्रेट थकान बढ़ाने का भी काम करता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा गेहूं की रोटी खाते हैं तो शरीर में आलस बढ़ता है और हम थका हुआ महसूस करते हैं।


4) दिल की बीमारियां


कार्बोहाइड्रेट से दिल की बीमारियों का भी खतरा रहता है। शरीर में जब कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो जाती हैं तो वह फैट में बदल जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा रहता है।


5) पेट की समस्या


गेहूं की रोटी ज्यादा खाने से भारीपन और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है। कई लोग तो गैस और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझते हैं। इसलिए नियंत्रित मात्रा में रोटी का सेवन करना अच्छा होता है।