home page

Whiskey : शराब पीने का भी होता है सही तरीका, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी, आप भी करते होंगे ये गलती

Whiskey : मौजूदा समय में शराब का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शायद ही कोई पार्टी या शादी हो जिसमें शराब न हो। यहां तक की अब शराब लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। केवल पुरूष ही नहीं शराब पीने के मामले में महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। खासकर युवाओं में इसका चलन सबसे ज्यादा है। अब बात ये है कि शराब पीते तो बहुत लोग है लेकिन शराब पीने का सही तरीका 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता है। 

 | 
Whiskey : शराब पीने का भी होता है सही तरीका, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी

HR Breaking News (नई दिल्ली)।  शराब कई तरह की होती है। व्हिस्की, रम, बीयर, वोडका, टकीला और ना जाने क्या क्या।  पीने वालों की संख्या करोड़ों में है। लेकिन क्या सभी को सही तरह से शराब पीनी आती है। शायद नहीं, 90 फीसदी से ज्यादा शराब पीने वाले लोगों को नहीं पता होता कि वो जो शराब पी रहे हैं उसे कैसे पिया जाता है।  यानी उससे पीने का सही तरीका क्या होता है। आपने देखा होगा भारत में शराब पीने वाले ज्यादातर लोग उसमें कोल्ड ड्रिंक, पानी या सोडा मिला कर पीते हैं। लेकिन क्या ये सही है? खासतौर से जब हम बात व्हिस्की की कर रहे हों...

 

 

व्हिस्की पीने का सही तरीका क्या है?


हमारे देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब में व्हिस्की टॉप पर है।  लेकिन उसे पीने का सही तरीका शायद कुछ फीसदी लोग जानते होंगे। दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्हिस्की को कभी भी कोल्ड ड्रिंक, सोडा या फिर पानी के साथ नहीं पीना चाहिए।  इसे हमेशा नीट पीना चाहिए।  अब आप सोच रहे होंगे कि नीट पीएंगे तो ये शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी। नहीं, अगर आप सही तरीके से पीएंगे तो ये शरीर को सिर्फ उतना ही नुकसान पहुंचाएगी, जितना की पानी या फिर कोल्ड ड्रिंक के साथ पीने पर पहुंचाती है।

अब आते हैं शराब पीने के सही तरीके पर। दरअसल, व्हिस्की एक ऐसी शराब है जिसे पीने के लिए समय देना होता है। यानी अगर आपने एक 30 ML का पैग बनाया है और उसे नीट पी रहे हैं, तो उसे खत्म करने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लगाएं। यानी इस पैग को आप चुस्की लेकर पीना है, जैसे कि आप गरम गरम चाय पीते है। तो आज के बाद जब भी कभी आप व्हिस्की पिएं, तो उसे नीट पिएं, लेकिन तरीके के साथ पिएं। अब जानते हैं कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पीने से क्या होता है?

शराब में कोल्ड ड्रिंक क्यों नहीं मिलानी चाहिए


एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप शराब में कोल्ड ड्रिंक मिला कर पीते हैं तो इससे आपको नशा तुरंत चढ़ जाता है। हालांकि, ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। दरअसल, जब आप शराब और कोल्ड ड्रिंक को एक साथ पीते हैं तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दूसरी बात ये कि शराब में कोल्ड ड्रिंक मिलाने से शराब की मात्रा का भी सही से अंदाजा नहीं होता और इसकी वजह से आप शराब और ज्यादा पी लेते हैं। कई बार तो इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।  

शराब के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें


आप अगर के साथ चिप्स या नाचोज खाने के शौकीन हैं तो तुरंत इसे बंद कर दें। दरअसल, तली-भुनी चीजें खाने से प्यास अधिक लगती है। इस चक्कर में लोग ज्यादा शराब अल्कोहल (Alcohol) का सेवन कर लेते हैं। 


डेयरी प्रोडक्ट्स : कुछ लोग शराब के साथ पनीर या चीज़ खाते हैं। ये सबसे नुकसानदायक है। हो सके तो पिज्जा या पास्ता भी शराब के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें भारी मात्रा में चीज़ डलता है। दरअसल, दूध से बनी चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। अगर शराब के साथ इनका सेवन करेंगे तो पचाने में बेहद मुश्किल होगी। ऐसा करने से पेट में जलन, एसिडिटी यहां तक कि उल्टियां भी हो सकती हैं।


फ्राइड मूंगफली और काजू : शराब पीने वाले आमतौर पर चखना के तौर पर फ्राइड मूंगफली या फिर  काजू खाते हैं। ऐसे बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिन्हें खाने के बाद भूख नहीं लगती। अगर शराब पीते वक्त आप इन्हें खाएंगे तो खाना खाने का मन नहीं करेगा। इस वजह से गैस की समस्या या कमजोरी हो सकती है और हैंगओवर की मुख्य वजह भी यही होती है।