Noida की ये मार्केट्स क्यों है सरोजनी मार्केट से भी फेमस, आखिर कितना सस्ता मिलता है सामान
Noida Markets :हर कोई ट्रेंड के हिसाब से अपने लाइफस्टाइल को बनाना चाहता है। ट्रेंड के हिसाब से ही अपने जीवन को जीने का लोग मन रखते हैं। ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े, जुते पहनते हैं। अब महंगाई के दौर में हर कोई सस्ते में इन सब चीजों का आनंद लेना चाहता है तो नोएडा की कुछ मार्केट्स ऐसे लोगों के सपने को पूरा करती हैं।
HR Breaking News : (Noida Market) आपको भी सस्ते कपड़े और जूते व अन्य सामान खरीदना है तो आपको नोएडा की मार्केट्स में जरूर विजिट करना चाहिए। आप नोएडा के बाजारों में एक से बढ़कर एक चीज सस्ते दामों पर पा सकते हैं। कुछ मार्केट्स तो दिल्ली के सरोजिनी नगर से भी ऊपर चल रही हैं। इन बाजारों में आपको ब्रांडेड कपड़े भी मिलते हैं वो भी कम दामों पर, चलिए जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में-
अट्टा मार्केट
नोएडा में बहुत सारी फेमस मार्केट हैं, इनमें एक अट्टा मार्केट (Noida Atta Market) भी है। यह नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। मेट्रो से यहां पहुंचना आसान है। कम दाम में अगर ट्रेंडिंग कपड़े और फुटवियर लेने हैं तो यह बेस्ट ऑपश्नस में से एक है। यहां पर आपको सस्ती टीशर्ट भी मिल जाएगी। जींस, कुर्तियां, लहंगे, साड़ियां और बच्चों के कपड़े सभी रीजनेबल रेट पर मिलते हैं। आप यहां पर 250 से 300 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको अलग-अलग फूटवियर भी मिल जाएंगे।
इन वैरायटी का भी ले मजा
अट्टा मार्केट में आपको कई वेरायटी मिलती हैं। यहां पर आप फैशन ज्वेलरी, बैग्स, बेल्ट्स, और फोन खरीद सकते हैं। आप यहां पर घरेलू सामान में बर्तन, सजावट के लिए अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यानी की एक ही मार्केट (Best Market In Noida) में आप कई चीजों की शापिंग कर सकते हैं।
ब्रह्मपुत्र मार्केट
नोएडा की ब्रह्मपुत्र मार्केट (Brahmaputra Market, Noida) भी काफी फेमस है। इसको शॉर्ट फॉर्म में बीपी मार्केट कहा जाता है। यह मार्केट नोएडा के सेक्टर 29 में है। आपको इस बाजार में बहुत चीजों की वैरायटी मिलेगी। इस मार्केट का स्ट्रीट फूड भी बहुत फेमस है। इस मार्केट में आपको पैजामा, शॉर्ट्स और कॉटन की कुर्ती भी 250 से लेकर 300 रुपये में मिल जाएगी।
आप यहां साड़ियां, जींस, टी-शर्ट्स, बैग्स, ज्वेलरी, और फुटवियर भी रीजनेबल रेट में मिलेंगे। आप इस मार्केट (Noida Best market) में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज के साथ बर्तन, घर की सजावट और स्टेशनरी का सामान भी खरीद सकते हैं। मेकअप और स्किन के प्रोडक्ट्स भी आपको रिजनेबल रेट में मिल जाएंगे।
इंदिरा मार्केट
नोएडा की एक और फेमस मार्केट की बात करें तो वो है इंदिरा मार्केट, अगर आप चाहे तो शापिंग के लिए इंदिरा मार्केट (Indira Market) जो सकते हैं, जो नोएडा के सेक्टर 27 में बनी हुई है। मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 के पास में आप शॉपिंग कर सकते हैं। मार्केट में आपको कम दाम में कई ट्रेंडिंग कपड़े और कई वैरायटी के वियर मिल जाएंगे।
कुर्तियां, जींस, सूट, साड़ी, ईयररिंग्स और डूप्लिकेट ज्वेलरी, बैग और फुटवियर बहुत कम दामों पर मिलते हैं। अगर आप यहां कुर्ती लेते हैं तो कुर्ती की शुरुआत यहां पर 250 से हो जाएगी। आप अपनी पसंद के सामान से हजार दो हजार में बैग भर सकते हैं।
