home page

Wine Beer : शराब के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, शरीर में होता है बड़ा नुकसान

Wine Beer : अगर आप शराब शौकिन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि शराब के साथ स्नैक्स यानी चखना बहुत सोच समझ कर खाना चाहिए। कई बार शराब के साथ लिया जाने वाला स्नैक्स तुरंत मौत का कारण बन जाता है। क्योंकि इससे हार्ट अटैक, फूड प्वाइजनिंग या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk-  शराब पीना लिवर से लेकर किडनी तक के लिए हानिकार होता है, क्योंकि सबसे ज्यादा प्रभाव अलकोहल का इनपर ही होता है। लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का बड़ा कारण शराब होता है। अमूमन शराब के साथ लोग अक्सर ऐसी चीजें लेते हैं जिससे लिवर और डैमेज होता है।

शराब के साथ स्नैक्स यानी चखना बहुत सोच समझ कर खाना चाहिए। कई बार शराब के साथ लिया जाने वाला स्नैक्स तुरंत मौत का कारण बन जाता है, तो चलिए जानें, अलकोहल के साथ क्या चीजें बिलकुल नहीं लेनी चाहिए।

शराब के साथ इन चीजों का सेवन कभी न करें- 

शराब के साथ अन्य मादक पदार्थ-
शराब के साथ कभी भी दूसरी नशीली चीजें बिलकुल नहीं लेनी चाहिए। इससे स्ट्रोक और अटैक का खतरा बढ़ता है। दो नशा साथ लेने से अचानक से नर्वस ब्रेकडाउन या कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।

चिप्स या ऑयली फूड- 
अल्कोहल के साथ चिप्स, ऑयली स्नैक्स खाना भी नुकसानदायक होता है। चिप्स या किसी भी तली भुनी चीज खाने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। वही, शराब के साथ ऑयली फूड लिवर को खराब करने का काम करता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स -
शराब के साथ कस्टर्ड, दही, पनीर या चीज आदि डेयरी प्रोडक्ट का यूज भी हानिकारक होता है। पिज्जा व पास्ता में चीज आदि खूब होता है। इसलिए इससे भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि दूध से बनी सभी चीजों में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है। जिसके चलते शराब के साथ इनके सेवन से इन्हें पचना मुश्किल होता है और इसके कारण पेट में दर्द, सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

फ्राइड ड्राइफ्रूट भी है नुकसानदायक- 
आमतौर पर लोग शराब के साथ फ्राइड मूंगफली, काजू आदि खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है और इसके कारण भूख नहीं लगती। शराब पीने के बाद अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो आपको गैस या कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, हैंगओवर की मुख्य कारण भी यही होता है।

सोडा या कोल्ड ड्रिंक से बनाएं दूरी- 
शराब के साथ अक्सर कोल्ड ड्रिंक व सोडा मिलकर पीते हैं लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इनके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और इससे डीहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। कई बार कॉकटेल के चक्कर में लाेग गलत माप में दो से तीन ड्रिंक मिला लेते हैं। ये स्ट्रोक या हाट अटैक का खतरा पैदा कर सकता है।

शराब के साथ क्या लिया जा सकता है- 

शराब के साथ हेल्दी स्नैक्स खाएं। जैसे फ्रूट्स सैलेड, या भूनी हुई चीजें। कभी भी शराब खाली पेट न पीएं। कुछ खाने के बाद ही इसे पीने से इसके होने वाले नुकसान थोड़े कम हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- खबर में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।