home page

Wine Beer : शराब पीने के बाद शरीर में क्या होता है, जान लेंगे तो आज ही छोड़ देंगे

शराब का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक बताया जाता है यह जानते हुए भी शराब पीने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है, आइए आज आपको इस वाक्या के माध्यम से बताते है कि शराब पीने के बाद शरीर में क्या होता है.... 
 | 
Wine Beer : शराब पीने के बाद शरीर में क्या होता है, जान लेंगे तो आज ही छोड़ देंगे

HR Breaking News, Digital Desk - कई लोग शौक के लिए शराब का सेवन करते है तो कई लोगो को इसकी आदत हो जाती है, खुशी हो या गम, लोग हर मौके पर शराब पीते हैं। लेकिन शराब उनके शरीर पर कैसे असर करती है, अगर ये जान लें तो लोग पीना भूल जाएंगे।
 

शराब पीने से शरीर के अंदर होती हैं ये 9 बीमारियां
 

पहला असर दांतों पर

शराब पीते वक्त ही दांतों और गले पर असर करती है। ज्यादा टॉक्सिक की वजह से दांतों के अनेमल झड़ने लगते हैं और इसी वजह से गले की कोशिकाएं कमजोर होने लगती है।


दूसरा असर जुबान पर 


दूसरा असर पड़ता है जुबान पर। नशे की हालत में इंद्रियां जुबान पर नियंत्रण खो बैठती है और व्यक्ति बदजुबानी करता है।
 

तीसरा असर लिवर पर


शराब का दूसरा असर लिवर पर पड़ता है। क्योंकि शराब लिवर से होकर ही बाकी अंगों तक पहुंचती है इसलिए लिवर का फिल्टर काम करना बंद कर देता है।


चौथा असर पेट पर


पेट पर भी शराब का गहरा असर पड़ता है। शराब पीने के करीब  बीस मिनट के भीतर ही पेट पड़ा खाना अपना असर खोने लगता है। खाने में जो पोषक तत्व होते हैं वे भी शराब पीने के कारण शरीर को फायदा नहीं देते। इससे धीरे-धीरे शरीर में विटामिन की भी कमी होने लगती है।
 

पांचवां असर दिल पर


शराब दिल पर भी असर डालती है। इससे दिल की धड़कनों के तेज होने का खतरा रहता है, और यह दिल के मसल्स को भी डैमेज करती है।
 

छटवां असर बच्चे पर


प्रेगनेंसी के दौरान अगर कोई महिला शराब पीती है तो इससे होने वाले बच्चे पर भी असर होता है।
 

सांतवां असर आंखों पर


लंबे समय तक शराब पीने से आंखों को भी नुकसान होता है और आंखों के मूवमेंट में भी फर्क आ जाता है।
 

आठवां असर


आपके पेंक्रियाज में दर्द जीवन मरण का प्रश्न भी साबित होता है। ज्यादातर पेंक्रियाज से संबंधित परेशानी अल्कोहल के कारण होती है।