home page

Winter Cloths Cheapest Markets : इन 5 बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते सर्दी के कपड़े, रेट सुनकर ही हो जाएगा दिल खुश

Winter Cloths Cheapest Markets : दिल्ली में शापिंग के लिए कई मार्केट है, जहां आप रिजनेबल रेट में बेस्ट कलेक्शन देख सकते हैं। अब कुछ ही समय में सर्दियों का मोसम भी आने को है तो ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के मौसम को लेकर शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद है। इस खबर में हम आपको दिल्ली (Winter Cloths Cheapest Markets ) के 5 ऐसे बाजार के बारे में बताने वाले हैं, जहां से आप बेहद कम कीमत में सर्दी के कपड़े खरीद सकते हैं।

 | 
Winter Cloths Cheapest Markets : इन 5 बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते सर्दी के कपड़े, रेट सुनकर ही हो जाएगा दिल खुश

HR Breaking News : (Cheapest Markets)। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई चीजें है, जो दुनियाभर में फेमस है। दिल्ली में सर्दियों के सीजन में कई सस्ते ऊनी कपड़ों के मार्केट लगाए जाते हैं, जहां से आप बेहद कम कीमत में सर्दियों के कपड़े खरीद सकते हैं। इन मार्केट में कपड़ों के रेट को सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आज हम आपको इस खबर में दिल्ली (Delhi Best market) के ऐसे बाजारो के बारे में बताने वाले हैं, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं।

क्यों फेमस है तिलक नगर

आप चाहे तो दिल्ली (Delhi cheapest cloth market) के तिलक नगर मार्केट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। इस मार्केट में आपको सर्दियों के खूब सारे कपड़े और कलेक्शन देखने को मिलेंगे। जहां पर आपको सिर्फ 100 रुपए में बेस्ट स्वेटर जैकेट से सर्दियों के तमाम कपड़े रिजनेबल रेट पर देखने को मिलेंगे।

गांधी नगर मार्केट भी है फेमस

दिल्ली का गांधीनगर मार्केट (Gandhinagar Market in Delhi) भी सर्दियों के कपड़ों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आप इस मार्केट में होलसेल में कपड़े खरीदे सकते हैं। दिल्ली के इस बाजार में आपको एक से बढ़कर एक विंटर कलेक्शन देखने में मिल जाएंगे। आप सर्दियों के लिए शॉल हो स्वेटर सब कुछ आपको सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

वूलन कपड़ों के लिए बेस्ट है ये मार्केट

दिल्ली के मजनू के टीला में तिब्बत मार्केट (Tibet Market in Majnu ka Tila) वूलन कपड़ों के लिए बेस्ट है। इस मार्केट में आपको ट्रेडिंग कपड़े देखने को मिल जाएंगे। हालांकि आप इस मार्केट में सोमवार के अलावा किसी भी दिन जा सकते हैं। क्योंकि सोमवार को यह बाजार बंद रहता है।

लक्ष्मी नगर मार्केट

दिल्ली का लक्ष्मी नगर बाजार (Lakshmi Nagar Market) भी दुनियाभर में फेमस है। यहां पर आपको सस्ते और कम दामों में कपड़े मिलते हैं। इस बाजार में आपको 200 रुपए में आसानी से कपड़े मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इस बाजार में आपको गरम मौजे से लेकर शॉल स्वेटर तक सब कुछ देखने को मिल जाएगा।

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market in Delhi) से कौन वाकिफ नहीं है। दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट सस्ते बाजारों में टॉप पर आता है। इस मार्केट में आप 500 रुपये में झोला भर शापिंग कर सकते हैं। आप सर्दियों के मौसम में यहां पर विंटर कलेक्शन भी कम कीमत में देख सकते हैं।