home page

Winter Cloths Market : सर्दियों का हुआ आगाज, देशभर में सबसे सस्ते कपड़े खरीदने के लिए Delhi में यहां करें वीजिट

Winter Cloths Market : अब अक्टूबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है और अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में सर्दियों का आगाज हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के कपड़ो की शापिंग के लिए सस्ते मार्केट की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आप चाहे तो सर्दियों (Delhi Winter Market) के कपड़ों की शापिंग के लिए दिल्ली के इन बड़े मार्केट में विजिट कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन मार्केट के बारे में।

 | 
Winter Cloths Market : सर्दियों का हुआ आगाज, देशभर में सबसे सस्ते कपड़े खरीदने के लिए Delhi में यहां करें वीजिट

HR Breaking News (Winter Cloths Market) अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों के लिए शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली के बाजार आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यहां कई ऐसे मार्केट है, जहां रंग-बिरंगे स्कार्फ और नई ट्रेंउी लूक देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली (Winter Cloths Market) के उन बाजारों के बारे में, जहां आपको इस विंटर स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े देखने को मिलेंगे।

 

 

सरोजिनी नगर मार्केट में करें शापिंग


दिल्ली का सबसे मशहूर बाजार सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) महिलाओं के बीच काफी फेमस है। ये मार्केट सर्दियों की शॉपिंग के लिए एकदम बेस्ट है। इस मार्केट में आपको 200 से 500 रुपये में ट्रेंडी जैकेट, ओवरसाइज स्वेटर, हुडी और बूट बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। इस बाजार की खासियत दाम कम, डिजाइन स्टाइलिश है।

दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट 


एक ही जगह पूरी शॉपिंग करने के लिए लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market in Delhi) बेस्ट हो सकता है। इस मार्केट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ऊनी कपड़ों की बड़ी रेंज देखने को मिलती है और साथ ही इस मार्केट में आपको हैंडमेड शॉल, दस्ताने और स्कार्फ भी बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। 

जनपथ मार्केट में करें शापिंग


इसके अलावा आप चाहे तो कनॉट प्लेस के पास जनपथ मार्केट (Janpath Market in Delhi) में भी शापिंग के लिए जा सकते हैं। इस मार्केट में आप हर सीजन में कपड़ों की खरीददारी करने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि सर्दियों में यहां कश्मीरी शॉल, ऊनी कुर्ते और विंटर ज्वेलरी खूब बिकती है। विदेशी पर्यटक भ दूर-दूर से यहां शापिंग करने के लिए आते हैं। 

तिब्बती मार्केट भी है बेस्ट 


आप सर्दियों के कपड़ों की शापिंग करने के लिए मजनू का टीला के पास तिब्बती मार्केट (Tibetan Market in Delhi) सर्दी जा सकते हैं। इस मार्केट में ऊनी जैकेट, कोट और जूते की क्वालिटी बेहतरीन होती है। सर्दियों के मौसम में यहां मोमोज और गर्म सूप के साथ शॉपिंग का का मजा भी आप ले सकते हैं।