home page

दिल्ली में पूरी रात उठा सकते हैं खाने का मजा, खुलने जा रहा है शानदार बाजार

Delhi Food Market : दिल्ली एक भीड़भाड़ वाला शहर है। यहां दिन हो या रात हमेशा ही रोड पर भीड़ लगी रहती है। दिल्ली में देखने लायक और घूमने लायक भी खूब जगहें हैं। अब इसी बीच आपको बता दें कि दिल्ली में कुछ नाइ फूड (Night Food Markets) बाजार खुलने जा रहे हैं, जिससे आप पूरी रात खाने का मजा ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि ये नाइट फूड बाजार कहां खुलने वाले हैं।

 | 
दिल्ली में पूरी रात उठा सकते हैं खाने का मजा, खुलने जा रहा है शानदार बाजार

HR Breaking News : (Delhi Food Market) राजधानी दिल्ली अपनी नाइटलाइफ (delhi night life) के लिए दुनियाभर में काफी फेमस है। अब हाल ही में राजधानी में लंबे समय से नाइट लाइफ की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब दिल्ली में जल्द ही शानदार बाजार खुलने वाले हैं, जहां आप पूरी रात खाने का मजा उठा सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली में ये नाइट फूड मार्केट कहां खुलने वाले हैं।

नाइटफूड बाजार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी-
एनडीएमसी परिषद की बैठक में नाइट फूड बाजार (Delhi Night Food Market) शुरू करने को लेकर फैसला लिया गया है। एनडीएमसी की ओर से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट परिसर में ये शुरू किया जाएगा। नाइटफूड बाजार के इस प्रस्ताव को एनडीएमसी परिषद की बैठक (NDMC Council Meeting) में मंजूरी मिल गई थी।

परोसे जाएंगे इतने व्यंजन- 
दिल्ली की इस नाइटफूड योजना (Delhi's Night Food Scheme) के तहत 50 से 60 फूड ट्रक लोगों को कई राज्यों और देशों के व्यंजन परोसे जाएंगे। एनडीएमसी अधिकारियों का कहना है कि इस पहल की प्रेरणा इंदौर के सर्राफा बाजार और अहमदाबाद के मानेक चौक जैसे सफल नाइट मार्केट्स से मिली है। दिल्ली के अलावा विदेशों के कई शहरों में भी ऐसी ही व्यवस्था काफी फेमस है। 

कौन-कौन रहे इस बैठक में मौजुद-
बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार (Delhi government) के मंत्री की ओर से की गई है। इस दौरान सांसद, एनडीएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक वीरेंद्र सिंह कादियन सहित कई अन्य सदस्य इस दौरान इस बैठक में मौजुद रहे। इस बैठक में परिषद ने नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों से जुड़ी कई अहम योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है।