home page

जजपा के पांच और भाजपा के 9 नेताओं को मिली चेयरमैनी, जजपा की दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश

चंडीगढ़। बरोदा उपचुनाव से पहले सरकार ने 14 चेयरमैन नियुक्त किए हैं। इनमें से भाजपा के 9 नेता और जजपा के 5 नेता शामिल हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भी एडजस्ट किया गया है। वही खेल विभाग से इस्तीफा दे चुके बबीता फोगाट को भी नया पद दिया गया है। बराला को
 | 
जजपा के पांच और भाजपा के 9 नेताओं को मिली चेयरमैनी, जजपा की दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश

चंडीगढ़। बरोदा उपचुनाव से पहले सरकार ने 14 चेयरमैन नियुक्त किए हैं। इनमें से भाजपा के 9 नेता और जजपा के 5 नेता शामिल हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भी एडजस्ट किया गया है। वही खेल विभाग से इस्तीफा दे चुके बबीता फोगाट को भी नया पद दिया गया है।  बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्योरा की चेयरमैनी दी गई है। अब इन पदों के बटवारे के बाद जजपा में चल रही उथल-पुथल कुछ कम होगी क्योंकि जजपा के पांच नेताओं को चेयरमैनी देकर एडजस्ट किया गया है। ये पद मिलने के बाद जजपा के 7 विधायकों को जिम्मेवारी मिल गई है। अब केवल देवेंद्र बबली राम, कुमार गौतम और अमरजीत ढांडा को कोई पद नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार जजपा के नेता देवेंद्र बबली को अब मंत्री बनाया जाएगा। इन पदों के बंटवारे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि देवेंद्र बबली अब हरियाणा सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं।

इस पहली सूची में जजपा के तीन विधायक जोगीराम सिहाग, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, रामनिवास सुरजा खेड़ा और ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं खरखोदा सीट से जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके पवन खरखोदा को भी चेयरमैन बनाया गया है। इन पदों के बंटवारे में नए समीकरण भी देखने को मिले हैं। जजपा के कुल 5 नेताओं में चार नेता दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जिन्हें चेयरमैन बनाया गया है।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

गठबंधन सरकार ने भाजपा विधायक जगदीश नैयर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम का चेयरमैन बनाया। वहीं बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद को कृषि उद्योग निगम, शाहबाद से विधायक रामकरण काला को शुगरफेड एवं नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जोगीराम सिहाग को हरियाणा आवास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साथ ही चरखी दादरी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी बबीता फोगाट को महिला विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

यहां बता दें कि बबीता फोगाट ने हाल ही में खेल विभाग के उप निदेश्क के पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद बबीता फोगाट द्वारा कहा गया था कि वह व्यस्तता के चलते यह जिम्मेवारी नहीं संभाल पा रही हैं। अब सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी है। अब बबीता फोगाट बरोदा में भाजपा का प्रचार करते नजर आएंगी।

तीन बार इनेलो की टिकट पर कैथल से चुनाव लड़ चुके हैं और पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए कैलाश भगत को हैफेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। करनाल से भाजपा नेत्री निर्मला बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन बनाया गया है और यमुनानगर जिले से रामनिवास को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड और रेवाड़ी जिले के भाजपा के नेता अरविंद यादव को हरको बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भिवानी से मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है और कुरुक्षेत्र जिले के भाजपा नेता घुम्मन सिंह को सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

बराला को इसलिए दी गई जिम्मेदारी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को अहम जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बराला के पास कोई पद नहीं थी। वहीं सीएम मनोहरलाल दोबारा से बराला को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पक्ष में थे परंतु ये जिम्मेदारी पार्टी हाइकामन की ओर से धनखड़ को दे दी गई थी इसी के चलते अब बराला को एडजेस्ट किया है। टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली और सुभाष बराला की शुरू से ही खींचतान रही है ऐसे में पार्टी को ओर से ये पद देकर बराला को भी विधायक देवेंद्र बबली के बराबर की पावर देने की कोशिश की है।

News Hub