home page

बेशर्मी की इंतेहा : महिला को नशा देने के बाद गांव के ही तीन सगे भाईयों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

HR BREAKING NEWS. हिसार जिले के नारनौंद उपमण्डल के एक गांव की एक महिला के साथ सामहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को नशे का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया है। आरोप तीन सगे भाइयों पर होने के चलते यह मामला और भी शर्मनाक हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के
 | 
बेशर्मी की इंतेहा : महिला को नशा देने के बाद गांव के ही तीन सगे भाईयों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

HR BREAKING NEWS.  हिसार जिले के नारनौंद उपमण्डल के एक गांव की एक महिला के साथ सामहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को नशे का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया है। आरोप तीन सगे भाइयों पर होने के चलते यह मामला और भी शर्मनाक हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में 36 साल की एक महिला ने कहा कि 11 जून की रात करीब 8 बजे वह घर पर थी। उसी दौरान गांव के तीन युवक वहां आ धमके, जो आपस में सगे भाई हैं। उनमें से एक जबरदस्ती घर मे घुस गया और दो भाई घर के बाहर खड़े रहे। युवक ने अंदर आते ही महिला के मुंह मे कुछ डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह उसे होश आया।

आरोपियों ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ IPC की धारा 328, 376D, 450 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नारनौंद के थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

News Hub