home page

करनाल में ढ़ाई माह के मासूम को मारने की कोशिश, सगे ताउ-ताई ने गुप्तांग पर बांधा धागा, आधे घंटे तक बिलखता रहा मासूम

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के करनाल जिले में ढाई महीने के बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने और उसे जाने से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप बच्चे के ही ताऊ-ताई पर लगे हैं। बच्चे की मां की शिकायत पर सेक्टर-13 चौकी पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर लिया है। पुलिस
 | 
करनाल में ढ़ाई माह के मासूम को मारने की कोशिश, सगे ताउ-ताई ने गुप्तांग पर बांधा धागा, आधे घंटे तक बिलखता रहा मासूम

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के करनाल जिले में ढाई महीने के बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने और उसे जाने से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप बच्चे के ही ताऊ-ताई पर लगे हैं। बच्चे की मां की शिकायत पर सेक्टर-13 चौकी पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू बाहदुर चंद कालोनी निवासी रेणू यादव ने बताया कि उसकी अपने ससुराल वालों से अनबन चल रही है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को एडीआर सेंटर में तारीख थी। जहां वह अपने ढाई महीने के बच्चे, चाचा, मम्मी, चाची, मामी, भाइयों के साथ गई थी।

ससुराल पक्ष से जेठ-जेठानी, ससुर और पति आए थे। जेठ जेठानी ने उससे उसके बेटे को बाबू (ढाई महीने के बच्चे) को खिलाने के लिए मांगा। उसने मना कर दिया, फिर सबके कहने पर बच्चा जेठ-जेठानी को दे दिया। उसके जेठ और जेठानी करीब 30-40 मिनट के बाद बाबू को वापस बच्चा देने आए। बच्चा काफी रो रहा था। उसे लगा कि भूख लगी होगी, इसलिए वह उसे सहलाती रही। इसके बाद जब वे तारीख भुगत कर घर आए तो भी बाबू चुप नहीं हो रहा था। इसलिए उसे दूध पिलाने से पहले उसने बाबू का डायपर निकालना चाहा। जैसे ही उसे डायपर खोला, नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

बाबू के गुप्तांग पर टाइट धागा बंधा हुआ था। उसने तुरंत कैंची से धागा काटा और उसके बाद बाबू चुप हो गया, लेकिन वह दर्द से कराहता रहा। इस बारे में उसने अपने परिजनों को बताया, जिन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ राम अवतार व जेठनी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Hub