जेजेपी 25 अगस्त से प्रदेशभर में शुरू करेगी सदस्यता अभियान: खटक

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। करनाल। जननायक जनता पार्टी 25 अगस्त से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। करनाल में पूर्व विधायक रमेश खटक को प्रभारी व सुमित राणा को सहप्रभारी बनाया गया है। दोनो नेताओं ने सोमवार को पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से सुझाव लिए और रूपरेखा सबके सामने रखी। इस मौके पर रमेश खटक ने कहा कि 25 अगस्त से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में करनाल जिला में हलका स्तर पर कम से कम 500 सक्रिय सदस्य जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा।
जेजेपी के संगठन में विस्तार, प्रदेश कार्यकारिणी में 54 पदाधिकारी नियुक्त
उन्होंने कहा कि जजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के संस्थापक डा. अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन तक कल्याणकारी नीतियां पहुंचा रहे हैं। सहप्रभारी सुमित राणा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों में जोश है। उम्मीद है कि करनाल जिला सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाएगा। जननायक जनता पार्टी का सदस्य बनना सौभाग्य की बात है। मीटिंग के बाद नए पदाधिकारियों का फूल मालाएं डालकर व मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरदेव रंबा, प्रदेश उपाध्यक्ष नफे सिंह मान, प्रदेश सचिव राम कंवर, प्रदेश सचिव धर्मवीर पाढा, करनाल हलका प्रधान अमनदीप चावला, असंध हलका प्रधान सतीश बलहारा, घरौंडा प्रधान जगरूप संधु, इंद्री प्रधान मेहम सिंह, नीलोखेड़ी प्रधान विनोद रायपुर, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, अल्पसं यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान हुजूर सिंह, एससी सैल जिला प्रधान भीम सिंह जलाला, खेल प्रकोष्ठ जिला प्रधान राजेश बसतली, महिला सैल जिला प्रधान रीटा शर्मा, चिकित्सक सैल के जिला प्रधान डा. ज्ञान आहूजा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयाल बलड़ी, युवा जिला प्रभारी भीम मढाण, युवा जिला प्रधान उत्तम घणगस, युवा प्रदेश महासचिव राहुल तोमर, एससी सैल प्रदेश सचिव कृष्ण, जयपाल दून, पूर्व पार्षद सतीश कुटेल, अमन शर्मा, सेवा सिंह, मुखतयार वड़ैच व सुखवंत आदि मौजूद रहे।