भाजपा-जजपा सरकार से छुटकारा चाहती है प्रदेश की जनता : सचिन जैन

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। आम आदमी पार्टी की किसान बचाओ खेती बचाओ यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक आज विकास नगर में पश्चिमी जोन सचिव सचिन जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई और यात्रा के स्वागत का स्वरूप तैयार किया गया।
किसान बचाओ-खेती बचाओ यात्रा की तैयारी पूरी, 9 सितंबर को हिसार पहुंचेगी यात्रा : विरेंद्र नरवाल
पार्टी के पश्चिमी जोन सचिव सचिन जैन ने कहा कि पार्टी की किसान बचाओ खेती बचाओ यात्रा 5 सितंबर को जींद के सफीदों हलका से आरंभ हुई। यात्रा का नेतृत्व पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता कर रहे हैं। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर लोगों ने खुल कर समर्थन दिया। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है और किसान व आम जनता विरोधी भाजपा-जजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने बताया कि यात्रा जींद जिला से होते हुए 9 सितंबर को हिसार जिला के उकलाना हलका में प्रवेश करेगी। उकलाना हलका से होते हुए यह यात्रा बरवाला, नारनौंद, हांसी, नलवा व हिसार हलका में पहुंचेगी। 9 सितंबर को यात्रा का रात्रि विश्राम हिसार में होगा। 10 सितंबर को यह यात्रा आदमपुर हलका से होते हुए फतेहाबाद जिला में प्रवेश करेगी। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष संजय बूरा, युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र नरवाल, विनोद जैन, सचिन ग्रोवर, सुमित शर्मा व आदित्य अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।