home page

दुल्हन गोली कांड के मामले में मुख्य आरोपी साहिल चढ़ा पुलिस के हत्थे, अधिकारी नही कर रहे गिरफ्तारी का खुलासा

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हुए दुल्हन गोलीकांड में तीन दिन से ज्यादा का समय बीत गया है। मगर मुख्य आरोपी साहिल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के चलते सांपला में आज पंचायत का आयोजन किया गया है। वहीं अब सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा
 | 
दुल्हन गोली कांड के मामले में मुख्य आरोपी साहिल चढ़ा पुलिस के हत्थे, अधिकारी नही कर रहे गिरफ्तारी का खुलासा

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हुए दुल्हन गोलीकांड में तीन दिन से ज्यादा का समय बीत गया है। मगर मुख्य आरोपी साहिल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के चलते सांपला में आज पंचायत का आयोजन किया गया है। वहीं अब सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए 2 की टीम ने साहिल को पकड़ा है।  फिलहाल इस मामले में अभी कई आरोपी फरार चल रहे है। वहीं गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि बुधवार देर रात भाली आनंदपुर गांव के पास दुल्हन तनिष्का को गोलियां मारी गई थी। फिलहाल तनिष्का पीजीएमएस में है भर्ती।

गोलियां लगने से ये है तनिष्का की स्थिति :

तनिष्का का इलाज कर रहे पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उसकी गर्दन में छह से सात सेंटीमीटर का बड़ा छेद हो गया है। गर्दन में लगी गोली ने उसकी छाती को काफी नुकसान पहुंचाया है। एक गोली उसकी सांस और खाने की नली के पास फंसी हुई है। दूसरी गोली बाईं साइड की पसली में फंसी हुई है।

जबकि एक गोली बाईं साइड के पेट के निचले हिस्से में खून की नली में दबी हुई है। यह गोली सीटी स्कैन में ट्रेस हो चुकी है, लेकिन अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि इन्हें निकाला जा सके। गोली लगने के कारण बाई साइड डायफ्रेम में तीन छेद हो चुके हैं। लीवर का हिस्सा और पेट में खून की तिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। बड़ी आंत और खाने की थैली से भी गोली आरपार निकली हुई है। दाईं साइड का जबड़ा भी टूट चुका है।