home page

IPL 2023 : Rishabh Pant की जगह लेगा ये धाकड़ प्लेयर, दिल्ली कैपिटल्स का बनने जा रहा है नया कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने इस IPL के लिए अपना नया कप्तान ढूंढ लिया है और इस बार ऋषब पंत की जगह ये प्लेयर संभालेगा टीम की कप्तानी 

 | 
Rishabh Pant

HR Breaking News, New Delhi : डेविड वॉर्नर 2023 आईपीएल में चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और मैनेजमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है। वॉर्नर अंतरिम कप्तान नियुक्त किए जाने वाली सबसे बड़ी पसंद हैं। दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद पंत धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पंत के चोटिल होने के बाद कैपिटल अंतरिम कप्तान की तलाश में जुटी थी। वॉर्नर दावेदारों में से एक थे। इसमें संभावित रूप से अक्षर पटेल भी शामिल थे, जो 2022 में उप-कप्तान थे।

EPFO Passbook : EPFO खाता धारकों के लिए आयी खुशखबरी, सरकार दे रही इतने का फायदा, ऐसे करें चैक

दूसरी बार टीम का करेंगे नेतृत्व

यह दूसरी बार होगा जब वॉर्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 के बीच फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष के दौरान वे कुछ मैचों के लिए अंतरिम कप्तान रहे। वहीं वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के भी कप्तान रह चुक हैं। SRH ने 2014 में उन्हें खरीदा और एक साल बाद कप्तान नियुक्त किया। 2016 में उन्होंने अकेले के दम पर सनराइजर्स को खिताब तक पहुंचाया। जीते गए मैचों के मामले में वॉर्नर संयुक्त-पांचवें सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 69 मैचों में नेतृत्व किया, जिसमें टीमों ने 35 जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे।

Income Tax : 31 मार्च से पहले करलें ये काम, बच जायेगा लाखों रूपए टैक्स

कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

वॉर्नर ने 47.33 के औसत से 2840 रन बनाए। जिसमें एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 142.28 की स्ट्राइक रेट शामिल है। हालांकि 2021 के आईपीएल के पहले भाग में उनके कमजोर बल्लेबाजी फॉर्म के चलते सनराइजर्स ने उन्हें कप्तानी से हटाकर केन विलियमसन को सौंप दी। इसके बाद वॉर्नर और सनराइजर्स के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया, जहां कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Aadhaar Card update : बदल गए है आधार कार्ड अपडेट के नियम, लोगों के फायदे के लिए शुरू की ये सुविधा

पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

वॉर्नर कैपिटल्स के लिए पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिन्होंने 48 की औसत से 432 रन बनाए और 150.52 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतक जड़े। हालांकि कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल लीग मैच में दिल तोड़ने वाली हार के बाद प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई। वॉर्नर फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 17 मार्च से होने जा रही है। इससे पहले उन्हें दिल्ली में दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी की गेंद से चोट लगने के बाद स्वदेश लौटना पड़ा।

Gold Price Today : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा फिर भी ग्राहक है फायदे में, यहां चैक करें आज के लेटेस्ट प्राइस