home page

टोक्यो ओलम्पिक व कीनिया में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत्त राम ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित विभाग के कार्यालय में टोक्यो ओलम्पिक-2020 महिला हॉकी टीम में भाग लेने वाली शर्मिला गोदारा, उदीता दुहन तथा कीनिया में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी कपिल दलाल
 | 
टोक्यो ओलम्पिक व कीनिया में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत्त राम ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित विभाग के कार्यालय में टोक्यो ओलम्पिक-2020 महिला हॉकी टीम में भाग लेने वाली शर्मिला गोदारा, उदीता दुहन तथा कीनिया में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी कपिल दलाल को सम्मानित किया।

गोल्ड ब्वाय को बड़ा सम्मान, आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम नीरज चोपड़ा के नाम पर होगा

डीपीई कुलदीप नैन ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलम्पिक  महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला हॉकी टीम में हिसार जिले की खिलाड़ी शर्मिला गोदारा (कैमरी) व उदीता दुहन (उमरा) ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रकार जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल दलाल ने कीनिया में 18 से 22 अगस्त तक आयोजित की गई अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप एथलेटिक्स (रिले रेस) में कांस्य पदक प्राप्त करके देश का नाम रोशन किया है। जिले के गांव मसुदपूर निवासी कपिल दलाल इस समय 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। कार्यक्रम में महिला हॉकी खिलाड़ी शर्मिला गोदारा की कोच प्रवीना सिहाग व कपिल दलाल के कोच रमेश दलाल भी उपस्थित थे।