10 साल की मेहनत पर पानी फिरा, 11 नंबर से UPSC का एग्जाम क्लीयर करने से चूका
ट्विटर पर एक UPSC Aspirant का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- '10 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा खाक निकला।' वह 11 नंबर से एग्जाम क्लियर करने से चूक गए। उन्होंने अपना मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा - इसके बावजूद मैं आगे बढूंगा।

HR Breaking News, New Delhi: 30 मई को UPSC रिजल्ट आ गया। इसके बाद जिन प्रतिभागियों में सफलता पाई है, उनकी सफलता के कसीदे मीडिया व सोशल मीडिया पर पढ़े जा रहे हैं। हालांक ट्विटर पर एक UPSC Aspirant का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- '10 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा खाक निकला।'
ट्विटर पर एक UPSC Aspirant का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- '10 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा खाक निकला।' वह 11 नंबर से एग्जाम क्लियर करने से चूक गए। उन्होंने अपना मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा - इसके बावजूद मैं आगे बढूंगा।
10 years of hard work ended in ashes.
— Rajat sambyal (@rajatsambyal_) May 31, 2022
6 UPSC attempts over.
3 times prelims failed.
2 times mains failed.
In my last attempt, yesterday I succumbed due to low score in interview. Missed by 11 marks. #upscresult
“And still I rise”. pic.twitter.com/m8FRcJGCWu
उन्होंने बताया कि यह उनका छठा और आखिरी अटेंप्ट था। वह 11 नंबर से एग्जाम क्लियर करने से चूक गए। उन्होंने अपना मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा - इसके बावजूद मैं आगे बढूंगा।
Aspirant का नाम रजत संब्याल है। उनके ट्विटर प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग जम्मू से हुई है। रजत ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में B.E. किया है।
रजत ने ट्वीट किया- 10 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा खाक निकला। UPSC के 6 अटेंप्टस खत्म हो गए। 3 बार Prelims में फेल हुआ। 2 बार मेंस में फेल हुआ। मेरे आखिरी अटेंप्ट में इंटरव्यू में कम मार्क्स की वजह से मैं फेल हो गया। 11 मार्क्स की वजह से मैं यूपीएससी रिजल्ट में पास नहीं हो पाया। इसके बावजूद मैं आगे बढूंगा।
रजत ने इसके साथ ही अपना मार्कशीट भी अटैच किया है। जिसमें उनका रिटेन टोटल 793 है और इंटरव्यू में 149 नंबर आए हैं। उन्हें कुल 942 मार्क्स मिले हैं।
विदित रहे कि जनरल कैटेगरी में UPSC 2021 रिजल्ट का कटऑफ मार्क्स 953 रहा है। वहीं EWS का कटऑफ मार्क्स 916 रहा है। रजत के ट्वीट को शेयर करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- Successful ppl never make winners. Winners make successful ppl.
Successful ppl never make winners
— KJS DHILLON🇮🇳 (@Tiny_Dhillon) May 31, 2022
Winners make successful ppl
Jai Hind 🇮🇳 https://t.co/Gd4u8U5FIm
रजत के पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया है। जिसके जवाब में रजत ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद भी कहा है।