home page

हिसार से मुंबई सैंट्रल तक चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस

HR BREAKING NEWS. हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले को जल्द ही प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। दुरंतो एक्सप्रैस मुंबई सैंट्रल से हिसार तक चलेगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस संबंध में मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले यह रेल गाड़ी मुम्बई सैंट्रल से जयपुर
 | 
हिसार से मुंबई सैंट्रल तक चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस

HR BREAKING NEWS. हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले को जल्द ही प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। दुरंतो एक्सप्रैस मुंबई सैंट्रल से हिसार तक चलेगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस संबंध में मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले यह रेल गाड़ी मुम्बई सैंट्रल से जयपुर के बीच चलती थी। अब इसे जयपुर से वाया सिकर व लोहारू हिसार तक के लिए विस्तारित किया गया है।

प्रदेश में यहां लगेंगे 60 ऑक्सीजन प्लांट, पंचकूला, फरीदाबाद और हिसार में अगले 2-3 दिन में शुरू हो जाएंगे ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट


इस रेल गाड़ी का ठहराव रिंगस सीकर, झुंझनु, लोहारू तथा सदलपुर में भी होगा। उन्होंने कहा कि दुरंतो एक्सप्रेस रेल गाडिय़ां लंबी दूरी की रेल सेवा है जो देश के बड़े शहरों से संचालित की जाती है। यह रेल सेवा तीव्र गति की रेल सेवा है जो काफी कम समय मेें अपना सफर तय करती है। यह रेल सेवा सप्ताह में दो दिन की होगी। सांसद बृजेंद्र ने कहा कि हिसारवासियों को मुंबई तक के लिए एक अतिरिक्त गाड़ी मिलने से काफी सुविधा होगी।

News Hub