home page

4 दिसंबर को एक बार फिर से लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कितने बजे लगेगा ग्रहण?

HR BREAKING NEWS नई दिल्ली. 4 दिसंबर को यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा. शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता है वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है. इसलिए
 | 
4 दिसंबर को एक बार फिर से लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कितने बजे लगेगा ग्रहण?

HR BREAKING NEWS

नई दिल्ली. 4 दिसंबर को यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा. शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता है वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है. इसलिए भारत में भी इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा.

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है. यह ग्रहण 15 दिनों के बाद फिर से लगने वाला ग्रहण है. इससे पहले 19 नवम्बर को चंद्र ग्रहण देखा गया था. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा व 3 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगा। परन्तु यह सूर्य ग्रहण भारत में नही दिखाई देगा।

कहाँ -कहाँ दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.सुबह लगने की वजह से ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. भारत में नजर ना आने की वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी.

जानिए क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं. यह खगोलीय घटना चंद्रमा के सूरज और धरती के बीच आ जाने के कारण होती है. इस दौरान चंद्रमा सूरज की किरणों को ब्लॉक कर देता है और धरती के हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है. हालांकि, चंद्रमा की छाया इतनी बड़ी नहीं होती है कि वह पूरी धरती को ढक ले. इसीलिए ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए एक विशेष इलाके में ही अंधेरा छाता है. 

News Hub