home page

Karmachari DA Hike : और बढ़ा कर्मचारियों का डीए, अब 27312 रुपए बढ़कर आएगी सैलरी

सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने कर्मचारियों के डीएम में इजाफा करने की पूरी तैयारी कर ली है। एक जुलाई नियम लागू हो जाएंगे और इस बार आने वाली सैलरी 27 हजार 312 रुपए बढ़कर आएगी। जानिए क्या है स्कीम पूरी डिटेल खबर में पढ़ें।
 | 
Karmachari DA Hike : और बढ़ा कर्मचारियों का डीए, अब 27312 रुपए बढ़कर आएगी सैलरी

HR Breaking News  : नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी आ ही गई है। 1 जुलाई 2022 से उनके मंहगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी, इसकी पुष्टि हो गई है। महंगाई के आंकड़े आ गए हैं। बड़ी बात यह है कि अब तक महंगाई के आंकड़ों से लग रहा था कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 या 4 फीसदी बढ़ जाएगा।
लेकिन, अब फास्ट मूविंग इंडेक्स ने संकेत दिया है कि इसमें 5 फीसदी का उछाल आ सकता है। लेकिन, इसके लिए मई 2022 के महंगाई के आंकड़ों को देखना होगा। हालांकि, अप्रैल 2022 के एआईसीपीआई इंडेक्स नंबरों से यह स्पष्ट है कि महंगाई भत्ते (डीए हाइक) में कम से कम 4% की वृद्धि तय है।

 ये खबर भी पढ़ें : अब पेंशन बनाने आपके घर पहुंचेंगे कर्मचारी, जानिए योजना की डिटेल


AICPI इंडेक्स 


अप्रैल 2022 के AICPI इंडेक्स की संख्या में बड़ा उछाल आया है। इसमें 1.7 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई है। अप्रैल में सूचकांक की कुल संख्या 127.7 रही है। मार्च में महंगाई का आंकड़ा 126 था। फरवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल तक सूचकांक 2.7 अंक चढ़ चुका है। इन्हीं नंबरों के आधार पर महंगाई भत्ते (डीए हाइक न्यूज) में बढ़ोतरी की जाती है। सूचकांक मुद्रास्फीति की गति के अनुसार चलता है। अगर यह बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ जाता है।

 ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में अब कर्मचारी होंगे तनाव मुक्त, दफ्तर में मिलेगी ये सुविधा


38 प्रतिशत DA पर कैलकुलेशन


केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन, 1 जुलाई 2022 से अगर उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 38 फीसदी तक पहुंच जाएगी। इससे उनके वेतन में भी उल्लेखनीय उछाल आएगा। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद टोटल डीए 38 फीसदी हो जाएगा।

न्यूनतम मूल वेतन पर गणना


कर्मचारी का मूल वेतन रु. 18,000
मौजूदा महंगाई भत्ता (34%) रु.6120/माह
नया महंगाई भत्ता (38%) रु.6840/माह
मंहगाई भत्ता कितना बढ़ा 6840 – 6120 = रु 720/माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि 720X12 = 8640 रुपये अधिकतम मूल वेतन पर गणना
कर्मचारी का मूल वेतन 56900 Rs
नया महंगाई भत्ता (34%) रु 19346/माह
अब तक का महंगाई भत्ता (31%) 21622 रुपये/माह
महंगाई भत्ता कितना बढ़ा 21622-19346= 2276 रुपये/माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि 2276 X12 = रु 27,312


श्रम मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

अगले महंगाई भत्ते की घोषणा जुलाई के बाद की जाएगी। इससे पहले एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। फरवरी के बाद से सूचकांक में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे में डीए हाइक 4% लगता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) का डेटा देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर लिया गया है। सूचकांक 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है। AICPI हर महीने के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाता है।