home page

सरसों की खरीद के लिए हरियाणा में खोले जाएंगे अधिक खरीद केंद्र

HR BREAKING NEWS. अबकी बार प्रदेश में करीब सात लाख हेक्टेयर एरिया में सरसों की बिजाई की गई है। सरसों की फसल को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में इस बार सरसों खरीद के 9 अतिरिक्त केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। क्योंकि इस बार प्रदेश में 7.56 लाख हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है, जो पिछले साल से करीब एक लाख हेक्टेयर अधिक एरिया है।

 | 
Dushyant chautala

जबकि इस बार बार 90 लाख टन गेहूं खरीद के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। भले ही अभी गेहूं खरीद में करीब दो माह का समय बाकी है, लेकिन इसके लिए मीटिंगों का दौर शुरू हो चुका है। ताकि आने वाले रबी सीजन में किसी तरह की कमी रहे। अबकी बार भी किसानों की राशि देने में यदि तय समय में देरी होती है तो सरकार ब्याज सहित किसानों को राशि खाते में देगी। ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान हो।

मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना होगी ऑनलाइन अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा आवेदन


भाव अधिक मिलने से बढ़ा रकबा
कृषि अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल से अबकी बार करीब 1.09 लाख हेक्टेयर अधिक एरिया में सरसों की फसल है। इसका सबसे बड़ा कारण किसानों को सरसों के दाम सरकारी दामों से कहीं अधिक मिले हैं। बाजार में किसानों की फसल के अधिक दाम मिलने पर एरिया भी बढ़ गया है।

 

2022-23 के लिए 7.61 लाख किसान पंजीकृत
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर प्रदेश में वर्ष 2022-23 के लिए 761568 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। राज्य में सभी खरीद संस्थाओं द्वारा रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान 90 लाख टन गेहूं खरीद के प्रबंध किए जा रहे हैं। यह प्रबंध एक अप्रैल से पूर्व कि किए जाने हैं।

Ayushman Card Online: आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाने के लिए अब आपको नहीं काटने होंगे चक्कर, घर बैठे करें आवेदन
 

ये है पिछले साल की गेहूं और धान खरीद
अबकी बार भी प्रदेश के किसानों के खाते में रबी फसलों की राशि डाली जाएगी। वर्ष 2020-21 में 7401259 एमटी और वर्ष 2021-22 में 8493145 एमटी गेहूं की खरीद किसानों से की गई। जबकि वर्ष 2020-21 में 5654827 एमटी और वर्ष 2021-22 में 5530503 एमटी धान की खरीद की गई। खरीफ सीजन वर्ष 2020-21 में 295546 किसानों को 104819809419.70 रुपए की अदायगी की गई खरीफ सीजन वर्ष 2021-22 के दौरान 296330 किसानों को 1072492511985.95 रुपए की राशि की अदायगी की गई।

सुंदर पति नहीं होने पर पत्नी चाहती थी ये करना, हुआ कुछ ऐसा, जानिए
 

475610 किसानों के खाते में सीधी गई राशि
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 के रबी सीजन दौरान 475610 किसानों के खाते में गेहूं की राशि डाली है। यह राशि 153235470683.05 रुपए थी। रबी खरीद वर्ष 2021-22 के दौरान 62289 किसानों को 1021832389 रुपए का ब्याज दिया गया, क्योंकि इनकी राशि देने में देरी हो गई थी।

अब जमीन का भी होगा आधार नंबर, इन कागजातों की पड़ेगी जरूरत...
 

इस बार प्रदेश में सरसों का एरिया ज्यादा है। इसके लिए सरसों खरीद के 9 अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएंगे। मंडियों में इंतजाम को लेकर आठ फरवरी को बैठक होगी।
-दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा।