home page

Haryana Weather update हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, जाने आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Haryana Weather update  हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। शनिवार को मौसम बदलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग ने फतेहाबाद सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
 | 

HR Breaking News hisar इस साल लगातार मौसम बदल रहा है। इस कारण किसान भी परेशान नजर आ रहे है। फरवरी महीने तक तो बरसात के लिए किसान अरदास कर रहे थे, लेकिन अब अगर बरसात होगी तो नुकसान के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। वहीं मौसम विभाग भी मान रहा है कि बरसात अगर होती है तो सरसों व गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 6 व 7 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 6 मार्च की शाम को मौसम बदल जाएगा और 7 मार्च को बादलवाई के साथ तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

यह भी जानिए

Haryana Budget session सदन में हुआ हंगामा, दुष्यंत चौटाला को कहा आपने तो दादा के दो फाड़ कर दिए..


शनिवार को मौसम बदलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस तरह तापमान बढ़ रहा है उससे बरसात की संभावना बढ़ रही है। मौसम को देखकर किसान गेहूं की फसलों में सिंचाई तक नहीं कर पा रही है। पिछले 15 दिनों से मौसम विभाग अलर्ट ही कर रहा है। बरसात व आंधी के कारण सिंचाई अब किसानों ने रोक दी है।


अब जाने कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 व 7 मार्च को आंशिक बादलवाई रहने व हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना। 7 मार्च को उत्तरी व पाश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 8 व 9 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रात्रि के समय तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।


ये कहना है किसानों का

गांव भट्टूकलां के किसान रामस्वरूप, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार व भारत ने बताया कि उन्होंने अगेती सरसों की बिजाई की हुई है। किसानों ने बताया कि अगर इस समय बरसात होगी तो नुकसान अधिक होगा। मार्च महीने में बरसात की जरूरत नहीं होती है। पिछले साल भी मार्च के महीने में आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ऐसे में गेहूं व सरसों की फसल खराब हो गई थी। ऐसे में किसान चिंतित है। मौसम विभाग ने 7 मार्च को बरसात की संभावना जताई है। ऐसे में अगर बरसात होती है तो नुकसान के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। अगले सप्ताह किसान सरसों की कटाई भी शुरू कर देंगे।

यह भी जानिए

Haryana : अब इस कंडीशन में ही आप हरियाणा के रिहायशी इलाके में बना सकेंगे चार मंजिला इमारत


कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना
अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वहीं 6 व 7 मार्च को बादलवाई रहने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में किसान मौसम को देखकर ही फसलों में सिंचाई करे।

-डा. मदन खीचड़, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक हिसार।