home page

Delhi AQI : दिल्ली में प्रदूषण के साथ सताएगी ठंड, IMD ने दी जानकारी

Delhi AQI News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोहरे के साा ही यहां पर प्रदूषित हवा के चलते लोगों का सांस ले पाना मुश्किल हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक देखने को मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के एक्यूआई (Delhi AQI News) से जुड़े अपडेट के बारे में। 
 | 
Delhi AQI : दिल्ली में प्रदूषण के साथ सताएगी ठंड, IMD ने दी जानकारी

HR Breaking News (Delhi AQI) दिल्ली में हवाओं का रूख एकदम दुषित हो गया है। दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट और बढ़ते प्रदूषण (Delhi AQI) के चलते लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब इसी बीच NCR में अब कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिल्ली में  प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक देखने को मिलेगा। 

 

 

दिल्ली की हवाओं का रूख


आज 4 दिसंबर को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air quality index in Delhi) 335 के साथ गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। हवा का यह स्तर लगातार चौथे दिन खराब रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सीपीसीबी के अनुसार हालात अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा पहले से कहीं ज्यादा खराब रह सकती है। 

आगे कैसी रहेगी दिल्ली की हवा


मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक राजधानी में एक्यूआई (Delhi Ka AQI) बेहद खराब रह सकता है। इस दौरान रात में धुंध और दिन में कम हवा के चलते प्रदूषण का असर काफी बढ़ सकता है। बीते दिनों वाहनों से निकलने वाले धुएं का दिल्ली में योगदान 16 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। जबकि आज दिल्ली में धुएं का योगदान14.3 प्रतिशत रह सकता है। आज 4 दिसंबर को एअर क्वालिटी में दिल्ली में AQI 278 रिकॉर्ड किया गया है और नोएडा 268, गाजियाबाद 313, गुरुग्राम 276 और ग्रेटर नोएडा 274 रिकॉर्ड किया गया है।

कितना गिरेगा दिल्ली का पारा


दिल्ली (Fog Alert in Delhi) में बीते दिनों सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई है। जब अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में  5.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। आईएमडी का कहना है कि आज 4 दिसंबर को दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रह सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार है।

अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 4 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान (Delhi Ka temprature) रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के आसार है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 4 दिसंबर को 5 डिग्री रह सकता है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में न्यूनतम तापमान  8 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। ऐसे में आगामी दिनों में 48 घंटे दिल्ली-एनसीआर के लिए प्रदूषण और सर्दी दोनों बढ़ सकती हैं।