home page

Delhi-NCR वालो एक और मुसीबत के लिए हो जाओ तैयार, मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, चेतावनी जारी

Weather Today :दिल्ली एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में मौसम (Delhi Ka Mausam) का हाल बदलेगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में तगड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड की शुरुआत होने वाली है।

 | 
Delhi-NCR वालो एक और मुसीबत के लिए हो जाओ तैयार, मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, चेतावनी जारी

HR Breaking News (Aaj Ka Mausam) दिल्ली एनसीआर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड की शुरुआत भी हो रही है। एनसीआर (Delhi NCR Weather) में बारिश का दौर पूरी तरह से थम गया है, जिसकी वजह से ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह के समय में भी धूंध देखी जा रही है। खबर में जानिये दिल्ली एनसीआर के मौसम क बारे में पूरी जानकारी।

 

 

दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम 

 

दिल्ली में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। वहीं दिन का तापमान 32–34 डिग्री सेलसियस और रात का तापमान 19–21 डिग्री सेलसियस (Delhi-NCR Weather) के बीच रहने की उम्मीद है। यहां पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। हालांकि आसमान साफ बना रहने की उम्मीद है।

 

इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। हवा की दिशा पूर्व से पश्चिमी (Delhi-NCR Ka Mausam) की ओर हो गई है। हालांकि गति कम बनी हुई है। रात के समय हवा लगभग धीमी बनी हुई है और दिन के समय इसकी गति सिर्फ 5-7 किमी प्रति घंटे तक ही रहने वाली है।्र


IMD ने दी जानकारी 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि 27 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि इसकी वजह से भारी बारिश (Rain in Delhi-NCR) या हवा की गति में वृद्धि होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है।

केंद्र की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के पूर्वानुमानों से संकेत मिल रहा है कि दिल्ली का एक्यूआई शनिवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना रहने वाला है। इसके बाद अगले छह दिनों (Delhi-NCR Weather Update) तक ये ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ के बीच रहने वाला है।

यूपी में आज का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। स्थानों पर मौसम साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान (UP Ka Mausam) में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, आज राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं लगाई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की उम्मीद लगाई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या फिर हिमपात (Himachal Pradesh Weather Forecast) होने की संभावना है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान रहने वाला है। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है।

बिहार में मौसम रहेगा साफ 

पूर्वी भारत के अंतर्गत आने वाले बिहार में भी मौसम खासतौर पर साफ रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा (Bihar Ka Mausam) छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। खासतौर पर 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहेगा। दिन में तापमान सामान्य रहेगा हालांकि रातें थोड़ी ठंडी होने वाली है।