Delhi-NCR Rains : एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का मोड एक्टिव, चार दिन तक होगी वर्षा
Delhi-NCR Rains : बृहस्पतिवार की झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल तो छाए लेकिन वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी शुष्क मौसम बना रहेगा। लेकिन रविवार से मंगलवार तक एक बार फिर वर्षा होने की संभावना है.. ऐसे में आप भी चेक कर लें आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR Rains) बृहस्पतिवार की झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल तो छाए लेकिन वर्षा दर्ज नहीं की गई। अलबत्ता एक दिन पहले के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट जरूर देखने को मिली। पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी शुष्क मौसम बना रहेगा। लेकिन रविवार से मंगलवार तक एक बार फिर वर्षा होने की संभावना है। (today weather update)
बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक दिन पूर्व की तुलना में करीब दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 63 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी। इस दिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है, और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार से मंगलवार तक वर्षा का दूसरा दौर शुरू होगा। इस दौरान, सोमवार के लिए यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। सोमवार से ही तापमान में गिरावट आनी भी शुरू हो जाएगी। (forecast weather today)
