Delhi NCR Weather : इस दिन दिल्ली वालों को मिलेगी तपती धूप से राहत, IMD ने जारी किया अपडेट
Delhi NCR ka Mausam : बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे थे, लेकिन अब दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi NCR Weather ) को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभागर का कहना है कि अब आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
HR Breaking News : (Delhi NCR) दिल्ली वालो के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब बीते कई दिनो से उमस भरी गर्मी झेलने के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान अनुसार सितंबर का अंत और अक्टूबर की शुरुआत खुशनुमा होगी। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।
कब शुरू होगा दिल्ली में बारिश का सिलसिला
स्काईमेट वेदर ने हल्की बारिश (Delhi Rain Alert) होने की संभावना जताई है। यानी मौसम विभाग ने नहीं बल्कि हल्की बारिश का पूर्वानुमान स्काईमेट वेदर ने जारी किया है, वेदर अपडेट के मुताबिक अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार यह बारिश कहीं-कहीं पर हो सकती है और कहीं-कहीं पर न होने की भी संभावना है। स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
बीते दिनों कैसा रहा इन प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली का तापमान 35/25 142
नोएडा का तापमान 34/27 151
गाजियाबाद का तापमान 34/27 127
गुड़गांव का तापमान 34/27 155
ग्रेटर नोएडा का तापमान 34/27 151
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज 28 सितंबर को दिल्ली एनसीआर (Delhi Weather Forecast) में बादलों की लुकाछिपी लगी रह सकती है, इस दौरान बादल आते जाते रहेंगे। साथ ही 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलते की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान दिल्ली का तापमान (Delhi Ka Temprature) लगभग 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
दिल्ली एनसीआर के लोगों को मिलेगी राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को काले बादल छाए रह सकते हैं। यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट लगभग एक जैसी ही है। फिलहाल यह दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) के लोग पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे, उनको उमस और चिपचिपी गर्मी से अब राहत मिलनी शुरू हो गई है।
