hrbreakingnews.com

Travel Destination : वीकेंड में उत्तराखंड की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, नजारा देखते ही दिल हो जाएगा खुश

Travel Destination : अब कुछ ही दिनों दिवाली का त्योहर आने को है और अभी नवरात्री चल रही है तो ऐसे में बच्चों की भी स्कूलों में छुट्‌टी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी फैमिली के साथ वीकेंड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में उत्तराखंड की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां विजिट करने से ही आपका दिल खुश हो जाएगा।

 
UP News : यूपी के इस शहर में बसेगी अब नई हाईटेक टाउनशिप, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आई तेजी

HR Breaking News : (Travel Destination) ऐसे कई लोग है, जो घूमने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। अगर आप भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ शांत समय के पल बिताना चाहते हैं तो आप उत्तराखंड की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि उत्तराखंड (Uttrakhand  Tourist Place) की कुछ शानदार जगहों के बारे में, जहां आप जन्नत जैसे नजारो का आनंद ले सकते हैं।

मुक्तेश्वर भी कर सकते हैं विजिट 


आप चाहे तो उत्तराखंड  (Famous Uttrakhand Places) में मुक्तेश्वर (Mukteshwar) जा सकते हैं। ये प्राचीन मंदिरों और शांत पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहुर है। मुक्तेश्वर की ठंडी हवा और हरी-भरी घाटियां आपको ताजगी का एहसास कराएंगी। अगर आप नेचर लवर है तो प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

ऋषिकेश भी कर सकते हैं प्लान


इसके साथ ही आप चाहे तो ऋषिकेश (Rishikesh) भी जा सकते हैं। उत्तराखंड का ऋषिकेश योग और आध्यात्म का केंद्र कहा जाता है। यह श्हार गंगा नदी के किनारे बसा है और यह शहर एडवेंचर के शौकीनों के लिए रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के लिए एकदम बेस्ट हो सकता है।

बेस्ट है कानाताल हिल स्टेशन 


कई लोगों को हिल स्टेशन (Uttrakhand Best hill station) घूमना काफी पसंद होता है तो ऐसे में आप कानाताल (Kanatal) जा सकते हैं, जो खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन (weakened trip plan)  के नीले आकाश और घने जंगल मन को प्रफूल्लित कर देते हैं। छुटि्टयों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। आप इस जगह पर ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

बेस्ट डेस्टिनेशन है गंगोत्री


अगर आपको धार्मिक पर्यटन पर घूमना पसंद है तो गंगोत्री (Gangotri) गंगा नदी के स्रोत के रूप में मशहुर है और ये धार्मिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्थान है। गंगोत्री का हिमालयी नजारा और शांति यात्रियों के मन को खूश कर देता है। खासतौर पर ट्रेकिंग और सफर के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन जगह (tourist places) है।