Delhi-NCR Weather : दिल्ली में हुई सर्दी की एंट्री, सुबह-शाम ठंड का एहसास, जानिए आगे 3 दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल
Delhi Ka Mausam : वैसे तो दिल्ली-एनसीआर में बारिश बंद हो चुकी है और मानसून की विदाई के बाद से ही दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अब दिल्ली में सर्दी की दस्तक होने लगी है। अब दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR Weather) समेत अन्य शहरों में सर्दी का एहसास होने लगा रहा है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं क दिल्ली में आने वाले दिनों मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News - (Delhi-NCR) दिल्ली-एनसीआर में अब अक्टूबर के एक हफ्ते बाद ही सर्दी की आहट होने लगी है। अब राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय मौसम हल्का ठंडा हो गया है, जिसके चलते लोगों ने एसी-कूलर चलाना बंद कर दिया है। अब दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon Updates) की विदाई के बाद से ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बीते दिनों शहर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। जहां एक ओर राजधानी में सर्दी ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता में गिराट देखी जा रही है। शनिवार को दिल्ली में एक्यूआई (AQI in Delhi) 199 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी से महज दो अंक कम है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम (Delhi Weather Forecast) साफ रहने की संभावना जताई गई है। भले ही दिन में तेज धूप निकल रही हो, लेकिन सुबह और शाम में मौसम ठंडा ही रह रहा है। आज 12 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी में आगामी एक सप्ताह तक कहीं भी बारिश की कोई संभावनानहीं हैं। 17 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावनप है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस (Delhi ka Temprature) के आस-पास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
इन राज्यों से जल्द विदा होगा मानसून
मौसम विभाग (IMD Weather Updates) का कहना है कि आगामी दिनों में कई राज्यों से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो गई है। आने वाले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों से मानसून विदा हो सकता है। वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ भागों से ही जल्द ही मानसून की विदाई हो सकती है।
