home page

IMD UP Weather : यूपी में अभी और बढ़ने वाली है ठंड, बारिश के बाद छूटेगी कंपकंपी

यूपी में इन दिनों सर्दी बढ़ती जा रही है, IMD ने कुछ इलाकों के लिए सर्दी का रेड अलर्ट भी जारी किया है | हाल ही में मौसम विभाग ने बताया की UP के इन ज़िलों में बारिश आने की संभावना है जिसके बाद ठंड और भी बढ़ जायेगी | आइये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा UP ka mausam 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यानी शीत लहर की तीव्रता और तेज होगी। कोहरा अभी और घना होगा। जिससे विजिबिलिटी शून्य रहेगी। यही नहीं बेहद ठंडे दिन का भी अलर्ट जारी किया गया है।

School holiday in UP : इस ज़िले में जारी हुआ ठंड का Red Alert , स्कूलों में बढ़ा दी छुट्टियां

बारिश की संभावना
14 जनवरी से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में मानसून की बारिश बंद हो गई है। वहीं, 16 जनवरी, 2024 से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में 16 और 17 जनवरी को यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मेरठ में टूटा रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ, गाजीपुर, बरेली और गाजियाबाद में भी 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

School holiday in UP : इस ज़िले में जारी हुआ ठंड का Red Alert , स्कूलों में बढ़ा दी छुट्टियां

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 3 से 2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।