IMD Weather : इन राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान का अलर्ट
IMD Weather Update : पिछले कुछ दिना से मौसम का हाल लगातार बदलता हुआ नजजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
HR Breaking News - (weather forecast)। अप्रैल माह की शुरुआत हुए 18 दिन हो गए है। अप्रैल में ही लोगों को जून-जुलाई जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। इसकी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश (IMD Rain alert) के साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देश के कुछ राज्यों के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। खबर में जानिये आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली (Delhi weather) में आज के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि लू की स्थिति से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।
अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Delhi weather forecast) 22-24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हवा में नमी कम रहने वाली है। इसकी वजह से गर्मी का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की राय दी है।
राजस्थान में ऐसा रहेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan weather) के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में आज लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने वाली है। यहां पर अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 44-46 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। ये तापमान सामान्य से 3-8 डिग्री अधिक रहने वाला है।
पूर्वी राजस्थान के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर हल्कि बारिश (Rajasthan Rain Alert) लोगों को राहत दे सकती है। हालांकि, 19 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी से तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है।
हरियाणा और पंजाब का मौसम
हरियाणा और पंजाब (Punjab weather) में आज एक बार फिर से लू की स्थिति बनने वाली है। यहां पर अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।
हिसार, रोहतक, और अमृतसर जैसे क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट (Punjab weather Updaye) जारी करते हुए बताया कि लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कई तरह की सावधानियों को बरतना चाहिए।
आपके शहर में इतना रहेगा पारा
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
- दिल्ली 25 39
- नोएडा 25 36
- गाजियाबाद 25 35
- लखनऊ 25 39
- जयपुर 27 41
- भोपाल 26 42
- मुंबई 23 33
- पटना 26 37
- जम्मू 18 34
- प्रयागराज 25 37
- कोलकाता 26 40
- अहमदाबाद 28 41
- बेंगलुरु 27 42
- कानपुर 24 38
- वाराणसी 24 35
उत्तराखंड में होगी झमाझम बरसात
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों, जैसे चमोली, पिथौरागढ़, और उत्तरकाशी (Uttrakhand weather update) में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि, और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की उम्मीद जताई जा रही है। मैदानी इलाकों में गर्मी (IMD rain alert) का प्रभाव जारी रहने वाला है। हालांकि तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश (Rian Alert) और बर्फबारी होने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। खासतौर पर शिमला, कुल्लू, और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में। तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और गरज के साथ बारिश (Rain in himachal pardesh) होने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने वाला है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आज लू की स्थिति बनी रहने वाली है। इसमें अधिकतम तापमान (Madhya Pradesh weather) 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर जैसे शहरों में गर्म और शुष्क मौसम रहने वाला है। हालांकि, पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ करने वाला है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश (Rain in Madhya Pradesh) होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में गर्मी का असर बना रहेगा।
बिहार में बारिश की उम्मीद
बिहार में 18 अप्रैल को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद है। तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) भी चलने वाली है। पटना, गया, (Bihar weather update) और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं। यहां पर अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
पश्चिम बंगाल में होगी झमाझम बरसात
गंगीय पश्चिम बंगाल में आज को ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ बारिश (Rain in West Bengal) होने की उम्मीद है। कोलकाता में मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रहने वाले हैं। वहीं अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 34-36 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
