IMD Weather : जाते जाते भी जमकर बरसेंगे बादल, यूपी-बिहार में होगी जमकर बारिश
Weather Alert : देशभर में इस बार मानसून के सीजन में जमकर बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब देश के कुछ हिस्सों से मानसून का लौटना शुरू हो गया है। हालांकि इस दौरान अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। फिलहाल उत्तर भारत से मानसून की वापसी होने लगी है। वहीं, बारिश के चलते महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
HR Breaking News (UP news Update) इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज यानी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक आज देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना के चलते अलर्ट भी जारी किया गया है।
आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार आज यानी 24 सितंबर को उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में विभाग की ओर से यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में फिलहाल बाढ़ आई हुई है।
इस बार मानसून (monsoon Rain Alert) में जमकर बारिश हुई है। ऐसे में कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिली है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, अब उत्तर भारत से मानसून की वापसी होने लगी है। हालांकि, मानसूनी हवाएं लौटते हुए कई राज्यों में बारिश को जारी रखे हुए हैं। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बीते चार दिनों से लगातार तेज बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, इस दौरान भारत मौसम विभाग की ओर से आज के लिए वेदर अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी ने आज यानी 24 सितंबर को ओडिशा व छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और असम समेत उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से यहां के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक कल यानी 25 सितंबर को एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के आसार हैं। ऐसे में यहां व इसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
जानें झारखंड व छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
देश में अब मानसून (Monsoon Weather Alert) की वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने आज यानी 24 सितंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़ व झारखंड में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है और यहां के लिए अलर्ट जारी किया है। झारखंड में रांची समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में राहत
वर्तमान में कई जगहों पर मानसून (Monsoon) की विदाई शुरू हो गई है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को भी बारिश से रहात मिलने लगी है। बीते दिन देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। ऐसे में यहां पर दिनभर धूप खिली रही है।
जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश (UP News Update) वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आने वाले दो दिन भी उत्तर प्रदेश में लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक आज व कल यानी 24 व 25 सितंबर को प्रदेश में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। वहीं, परसों यानी 26 सितंबर को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच 26 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
विभाग के अपडेट के मुताबिक आज बिहार (Bihar me Barish) में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज यानी 24 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, सिवान, सारण व समस्तीपुर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
जानें दिल्ली व एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD) की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आज यानी 24 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में आगामी 3 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, इस दौरान यहां पर अधिकतम तापमान भी 35-40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।
