home page

IMD Weather Update : मौसम में अब फिर से आएगा बदला, यूपी समेत इन राज्यों होगी झमाझम बारिश

IMD Weather Update 26 January :गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं कहां पर कैसा मौसम रहने वाला है- 
 | 
IMD Weather Update : मौसम में अब फिर से आएगा बदला, यूपी समेत इन राज्यों होगी झमाझम बारिश

HR Breaking News (Weather Alert Today) मौसम विभाग की ओर से दी गई पिछली चेतावनी के अनुसार पिछले दिनों में उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश संग ओलावृष्टि होने से ठंड बढ़ गई है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के बारे में- 

 


पहाड़ों में भी बर्फबारी का अनुमान


मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों में भी बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर पहले भी भारी बर्फबारी हुई है। आगे भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और गलन बढ़ेगी। 

 


मैदानों में फिर से होगी बूंदाबांदी


मौसम विभाग की ओर से मैदानों में भी बूंदाबांदी का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी, दिल्ली एनसीआर समेत प्रदेश के कई राज्यों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। कुछ दिन से ठंड का कहर चल रहा है। ठंड अभी कम नहीं होने वाली है। पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिर से सक्रिय होने वाला है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में दिख रहा है। सर्द हवाएं और बादलों से मैदानी इलाकों में ठिठुरन और गलन बढ़ रही है। मैदानों में पाला जम रहा है। 

कब बदलेगा मौसम


मौसम विभाग का अनुमान है कि एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसकी वजह से 26 से 28 जनवरी तक मौसम बदलेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की वर्षा और 27 जनवरी (kal ka mausam) को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन में न्यूनतम तापमान रात को और कम हो सकता है। पारा 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।  

 
राज्यों में होगी बर्फबारी


मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir snowfall), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे  तापमान तेजी से लुढ़केगा। बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। इससे घना कोहरा औरा पाला जमने की संभावना रहेगी। कई इलाकों में पारा शून्य करीब होने वाला है। 


राजधानी में भी बढ़ेगी ठंड


मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। भविष्य में भी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। दूसरी तरफ आसमानों में बादल छाने से दिन में बादलों की गरमाहट कुछ राहत दे सकती है। 27 जनवरी से पहले दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बदलेगा मौसम


मौसम विभाग (Weather Update) अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी देखने को मिलेगा। राजस्थान में भी व्यापक असर दिखाई दे सकता है। कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बिहार में भी शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहेगा। आंधी व ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, 26 जनवरी को दक्षिणी राज्यों में बारिश हो सकती है।