home page

mandi Bhav सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नए रेट्स

Aaj Ka Mandi Bhav  मंहगाई अब धीरे धीरे आपकी रसोई से निकलने लगी है। मंडी के ताजा भाव (mandi ke taza bhav) के अनुसार सरसों (sarso oil) और रिफाइंड तेल (refined oil) की कीमतों में भारी गिरावट हो गई है। आइए नीचे खबर में जानते है आज के नए रेट्स
 
 | 
mandi Bhav सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नए रेट्स

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सरसों तेल और रिफाइंड के रेट घट गए हैं। शहर की अनाज मंडी में पहुंच रही तेल और रिफाइंड की नई सप्लाई में इनके दाम 20 रुपये प्रति लीटर तक घटे हैं।

 

इससे राशनकार्ड धारकों को भी राहत मिलेगी। राशन डिपुओं में इस माह सरसों तेल और रिफाइंड न मिलने से लोग परेशान थे।अनाज मंडी के कारोबारियों के अनुसार देश में खाद्य तेलों के दामों में गिरावट का असर अब शिमला में भी देखने को मिलेगा। अनाज मंडी में रिफाइंड तेल अब 20 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता मिल सकता है। होलसेल में रिफाइंड के रेट 135 रुपये से 140 रुपये प्रति लीटर हैं। एक हफ्ते पहले तक यह होलसेल रेट 150 से 155 रुपये तक थे। रिटेल में रिफाइंड 165 से 175 रुपये तक मिल रहा था। 

 

अब यही रिफाइंड लोगों को रिटेल में 150 से 155 रुपये तक मिलेगा। सरसों तेल के दामों में भी 10 रुपये तक की गिरावट आई है। होलसेल में 170 रुपये बिकने वाला सरसों तेल अब 160 रुपये में मिल रहा है। रिटेल में इसके रेट 180 से 190 थे। इसमें भी 10 रुपये तक की गिरावट तय है। अनाज मंडी के कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि सरसों तेल में दस रुपये तक रेट घटे हैं। ग्रेड वन पी मार्का सरसों तेल की होलसेल सप्लाई अब 178 रुपये में मिली है। पहले यह 190 से ज्यादा थी। रिटेल में 210 से 220 बिकने वाला यह तेल अब 190 से 200 रुपये तक मिलेगा।


रेट घटने से मिलेगी राहत : अध्यक्ष
अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने बताया कि सरसों तेल और रिफाइंड के रेट घटे हैं। शहर में नई सप्लाई पहुंची है और लोगों को अब सस्ती दरों पर बिक्री शुरू हो चुकी है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।