Sarso Tail ka bhav: सातवें आसमान से नीचे आए सरसों तेल के दाम, चेक करें नए रेट
HR Breaking News, New Delhi: महंगाई ने आम आदमी का बुरा हाल कर दिया है, वह बाजार में जाने से पहले 100 बार सोचता है। सबसे ज्यादा मार तो उसे रसोई और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान पर पड़ रही है। गैस सिलेंडर, आटा, दाल सभी के दाम आसमान को छू रहे हैं। इसी बीच एक राहत की भी खबर आई है। सरसों के तेल में गिरावट देखने को मिल रही है।अभी सरसों का तेल (mustard oil) अपने हाई प्राइज से तकरीबन 45 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
इस बारे में कॉमिडिटी मार्केट के जानकार बताते हैं कि सरसों तेल (mustard oil) की लेने देर नहीं करें। आने वाले दिनों में रेटों में काफी वृद्धि देखने को मिल सकती है। अभी कई जिलों में कीमत 170 रुपये प्रति लीटर दर्ज की जा रही है।
mandi Bhav सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नए रेट्स
अभी रिटेल मार्केट में (Indian retail markets) में सरसों तेल (mustard oil) की खरीदारी पर जबरदस्त फायदा मिल रहा है। सरसों तेल का रेट 165 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। बता दें कि तेल की रिकॉर्ड हाई रेट कीमत 210 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई थी।
जानें अलग-अलग शहरों में कीमत
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुरखीरी(lakhimpurkhiri) में सरसों के तेल का रेट 180 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
mandi Bhav सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नए रेट्स
वहीं सहारनपुर में रेट 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रही है। शाहजहांपुर(Shahjahanpur) में 26 जून तक 169 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सिटी कानपुर में सरसों तेल के रेट 21 जून को 180 रुपये प्रति लीटर देखने को मिला है।
बता दें कि 27 जून को प्रयागराज में सरसों का तेल(mustard oil) 165 रुपये और 17 जून को बहराइच में 172 रुपये देखने को मिला था। बदायूं में 150 रुपये रेट चल रहा हैं। वहीं 28 जून को एटा में सरसोें के तेल की कीमत 137 रुपये देखने को मिली थी ।
mandi Bhav सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नए रेट्स
इसके अतिरिक्त, 28 जून को गाजियाबाद(Ghaziabad) में सरसों के तेल गिरावट के साथ 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। वहीं कन्नौज में 19 जून से गत 15 दिनों से 143 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
जानकारों के मुताबिक सरसों के तेल की खरीदारी करने का इससे अच्छा मौका नहीं आ सकता। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खाद्य तेलों की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इसका घरेलू मार्केट पर भी अच्छा-खासा असर देखने को मिलेगा।
