Monsoon update : 5 जून तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट
Monsoon weather : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई राज्यों में रूक रूककर बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने इन राज्यों में 5 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईये जानते हैं मानसून कब देगा दस्तक -
HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। दक्षिण-पश्चिम में समय से पहले मानसून ने दस्तक दी है। अब तक मानसून ने देश के 17 राज्यों को कवर कर लिया है। लेकिन अब मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अब एक बार फिर 11 जून से मानसून गति पकड़ेगा। इस बीच, जहां तक मानसून (Monsoon update) पहुंचा है वहां मूसलाधार बरसात हुई है। IMD के अनुसार, 5 जून तक पूर्वोत्तर में झमाझम बरसात होने की आशंका है।
इस तारीख से तेज होगा मानसून -
IMD ने कहा कि इस समय मानसून मध्यम प्रदेश में एंट्री करने वाला है और यह कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों में बारिश कम होगी, लेकिन 11-12 जून से मानसून फिर से तेजी पकड़ेगा और देश के बाकी हिस्सों में भी बारिश होगी।
केरल में मानसून (Monsoon 2025 update) की शुरुआत 24 मई को हुई और इसने अपने सामान्य समय से पहले ही दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी प्रगति रुकी हुई है।
11 जून को बंगाल की खाड़ी में बनेगी मौसमी प्रणाली -
मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक मौसमी प्रणाली विकसित होने की आंशक है, जो मानसून को फिर से गति पकड़ने में मदद करेगी। देश के उत्तरी भागों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा होगी।
पूर्वोत्तर में पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट -
पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून (Monsoon update) फैल चुका है और यहां पिछले 4 से 5 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर मिजोरम समेत सभी राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए है।
