home page

Delhi UP सहित 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए मई के पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

Delhi UP Rain :पिछले काफी दिनों से मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। इस दौरान लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Delhi UP Rain) ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में मौसम बदलने वाला है। 

 | 
Delhi UP सहित 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए मई के पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

HR Breaking News (Delhi UP Rain) देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई शहर ऐसे हैं जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से  जारी किए गए अपडेट से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। 

 

 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज 30 अप्रैल से 4 मई के मध्य दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में बारिश (Delhi UP Rain) होने की संभावना बनी हुई है।

इन स्थानों पर इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में इस दौरान गर्मी बनी रहेगी। 

मौसम में आ रहा परिवर्तन


दिल्ली और एनसीआर में समेत देश के कई राज्यों में मौसम (Delhi UP Rain) में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इन दिनों देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।  

दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में लगातार काफी समय से लोगों को गर्मी ओर लू की मार झेलनी पड़ रही है। अब भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को राहत देने वाला मौसम अपडेट जारी किया है।  

पश्चिमी विक्षोभ से हो सकती है बारिश


पिछले काफी समय से गर्मी की मार झेलने के बाद अब लोगों के लिए कुछ राहत भरी खबर है। देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Delhi UP Rain) के आने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में आने वाले 24 घंटे में काफी तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

 

यहां जारी की बारिश की चेतावनी


भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से 4 मई के बीच चंडीगढ़, राजस्थान , पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली इस दौरान गरज व चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में जहां वर्तमान में गर्मी व लू के हालात हैं तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर व दक्षिणी राज्यों में बारिश व गरज चमक के साथ आंधी आने का अंदेशा है। मौसम विभाग की ओर से मेघालय व असम में आज 30 अप्रैल को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 


जाने राजस्थान में मौसम के हाल


मैसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मई के शुरुआती सप्ताह में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 से 5 मई तक देश के इन राज्यों में बारिश और तेज हवा चलेंगी। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से  भारत के दक्षिणी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

पूरे सप्ताह यहां होगी बारिश


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 दिनों तक देश के इन क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर (Delhi UP Rain) रहेगा। विभाग के अनुसार रायलसीमा, यनम, तेलंगाना, पुडुचेरी, केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और कराईकल में आने वाले दिनों में गरज व चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।   

इन क्षेत्रों में लू का अलर्ट


भारतीय मौसम विभाग (Delhi UP Rain) की ओर से जहां एक ओर कुछ राज्यों के लिए बारिश होने की संभावना जताई है वहीं, इसी बीच हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू चलते रहने के भी आसार हैं।

वहीं, आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया है। इसके अलावा इस दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में गर्मी का सितम जारी रहेगा।