hrbreakingnews.com

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के 5 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने बताया अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather : वैसे तो इस समय में देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बात करें राजस्थान के मौसम की तो अभी राजस्थान में बारिश का सिलसिला जा रहने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Weather Updates) के इन 5 जिलों में जमकर बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

 
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के 5 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने बताया अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News : (Rajasthan Weather) मानसून राजस्थान से विदा तो हो गया है लेकिन मानसून विदाई के बाद भी यहां कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान (Heavy Rain Alert in Rajasthan ) के 5 जिलों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है।

 

 

राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के जिन 5 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। उन जिलों में बांसवाड़ा, कोटा, करौली, उदयपुर और अलवर जिला शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन भी राजस्थान में कई इलाकों में येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) रहेगा। इस दौरान राजस्थान के सीकर में मौसम शुष्क है लेकिन दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है।

अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

वहीं अगले 3 दिन का मौसम देखें तो राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast)  में अगले 3 दिनों मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान28 सितंबर को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में येला अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर के मौसम का हाल

बता दें कि पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते सीकर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। तापमान में अंतर के चलते उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं।मौसम विभाग का कहना है कि सीकर सहित अंचल में मौसम (Rajasthan Weather Updates) के शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, दूसरी ओर फतेहपुर में चार दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई है। सीकर में बीते दिनें सुबह गर्मी के तेवर नरम रहे।

सीकर में कैसा रहा तापमान


सीकर (Sikar ka Mausam) में धूप में तेजी आई और दिन का तापमान में ढाई डिग्री तक इजाफा हुआ है। जिले के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।