Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, जानिये अगले दो हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में लगातार मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप खिलने से कहीं गर्मी पड़ रही है तो वहीं कुछ स्थानों पर तापमान में तेजी से गिरावट आई है जिसकी वजह से अब ठंड का एहसास होने लगा है। राजस्थान में रात के समय तापमान काफी नीचे आ जाता है और तेज सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने दो हफ्ते के मौसम को लेकर पूर्वानुमा जारी किया है।
HR Breaking News - (IMD weather Update)। राजस्थान में अब जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। मौसम चेंज होने लगा है। दरअसल, कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से मौसम का मिजाज सर्द कर दिया है। लेकिन अब भी कई शहरों में दिन में पारा सामान्य या उससे ज्यादा दर्ज होने के कारण सर्दी के तेवर तीखे नहीं हो सके हैं। हालांकि मौसम विभाग (IMD Weather) ने इस सप्ताह प्रदेश के कोटा और उदयपुर समेत आसपास के कई इलाकों में बादल छाने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के मुताबिक, पूर्वी पाकिस्तान की ओर से अगले 24 घंटे में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश के कई इलाकों में इस सप्ताह हल्की बारिश होगी। ऐसे में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के कुछ भागों में सुबह शाम में हल्की धुंध का असर भी रहने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान में गिरावट -
बीती रात को बादल छंटने से वायु प्रदूषण का स्तर घटने पर जयपुर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर (Jaipur Mausam) में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो बीती रात 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात शेखावाटी अंचल और दौसा जिले में सर्दी के तेवर तीखे रहे। सीकर 13.0 और दौसा में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है। जबकि माउंटआबू का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है।
9 शहरों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट -
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई शहरों में रात में बादल छंटते ही रात के तापमान (Rajasthan Tempreature) में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में रात में तेज सर्दी पड़ने लगी है। बीती रात राजस्थान के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। अजमेर 15.4,वनस्थली 15.7, अलवर 15.4, नागौर 14.4, जालोर 15.1, पिलानी 15.5, और लूणकरणसर में रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सिरोही 16.2, करौली में 16.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है।
अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) के मुताबिक आगामी 26 से 28 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर व आसपास के कुछ स्थानों पर बादल छाएंगे और इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान कुछ भागों में छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में मौसम शुष्क रहेगा। 24 अक्टूबर – 06 नवंबर 2025 : प्रथम और द्वितीय सप्ताह के दौरान दक्षिणी-पूर्वी भागों में मौसम में संभावित बदलाव के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष भागों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
