Delhi NCR के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिये अगले 3 दिन के मौसम का हाल
HR Breaking News - (Delhi-NCR Weather)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई दिनों से बादलों की आवाजाही जारी है। इस बीच रूक रूककर बारिश हो रही है। आज सुबह से मौसम कूल बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक आगमी कई दिनों तक बारिश का दौर चल सकता है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी तूफान और बरसात की संभावना जताई है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआऱ (Delhi NCR Weather) के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और यह 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। लेकिन फिर धीरे धीरे कुछ दिनों बाद तापमान में बढ़ौतरी होगी।
3 जून को कैसा रहेगा मौसम -
IMD ने आज यानी 3 जून को धूल भरी आंधी और तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग (weather update) ने 4 जून के लिए भी ऐसी ही चेतावनी जारी की है। इन दोनों ही दिन पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
5 से 9 जून के बीच बदलेगा मौसम -
IMD के मुताबिक 5 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन आंधी तूफान के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने के आसर हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकी न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 6 से 9 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग (IMD weather) ने इन चार दिनों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 6 और 7 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 और 9 जून को यह 40 औऱ 27 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
