home page

UP Ka Mausam : यूपी में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam :यूपी मे अब तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। अब यूपी के मौसम (UP Weather Forecast)  को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अब प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड देखने को मिलने वाली है, जिसके लिए आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी कर  दिया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।

 | 
UP Ka Mausam : यूपी में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (UP Mausam) यूपी में हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब दिन चढ़ने के साथ ही लोगों का दिन के समय में भी ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि प्रदेश (UP Ka Mausam)  में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने  प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए हाड़ कपाने वाली ठंड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

इतना गिरेगा प्रदेश में पारा 


इस समय में प्रदेश (UP Ka Mausam) के कई हिस्सों में कहीं हल्का तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा रहा है। अब दिन में हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड में यह राहत कुछ दिनों की है, क्योंकि आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में कमी आने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।


आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 21 नवंबर को यूपी (UP Ka Temprature) के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। ऐसे में कहीं-कहीं कोहरा छाया हुआ है। अब इन दिनों दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह-शाम स्वेटर और जैकेट में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। 


शीतलहर चलने को लेकर नहीं कोई अलर्ट


शहरी इलाकों की बात करें तो शहरी इलाकों में अब ठंड बढ़ गई हैं। इस दौरान कहीं भी मौसम विभाग ने बारिश (IMD Rain Alert) होने या शीतलहर चलने को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। यूपी के तापमान की बात करें तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि प्रदेश में अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। यूपी में तापमान में फेरबदल जरूर जारी रह सकता है और सुबह-शाम कोहरा छाए रहने के आसार है। आईएमडी का कहना है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में भीषण सर्दी की एंट्री हो सकती है।