home page

UP Weather Update : यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

UP Weather Update : यूपी में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही यूपी में अब कोहरे का असर भी देखने को मिलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather News) में अब कोहरा कहर मचाता नजर आने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में।

 | 
UP Weather Update : यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

HR Breaking News (UP Weather) यूपी में कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। यूपी में अब कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गई है। अब हाल ही में यूपी में मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब आगामी दिनेां में पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रह सकता है। ऐेसे में आइए खबर में जानते हैं कि आईएमडी ने यूपी (UP Weather) के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जारी किया है।

 


कैसा रहेगा यूपी का मौसम 


यूपी  (UP Weather Update) के लोगों को दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन अब प्रदेश में कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग (IMD Winter Forecast)  का कहना है कि आगामी छह दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

पूरे सप्ताह में नहीं बरसेंगे मेघा


मौसम विभाग (IMD Winter Alert)  का कहना है कि 3 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर 2025 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। यानी देखा जाए तो इस पूरे सप्ताह में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के कोई आसार नहीं है, जिसके चलते किसान अपने कृषि कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते हैं।


8 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम


हालांकि, यूपी में मौसम शुष्क रहने के बाद भी सुबह विजिबलिटी (Visibility) बेहद कम रहने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 दिसंबर तक हर दिन सुबह के समय प्रदेश के कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। छिछला कोहरा (Fog In Up) में सतही दृश्यता 500 मीटर से 1000 मीटर के बीच होती है।