home page

UP Wheat Price : यूपी में गेहूं का रेट धड़ाम, अब भाव इतने रुपये क्विंटल

UP mandi bhav 27 july : उत्तर प्रदेश में गेहूं के दाम धड़ाम से जमीन पर गिर गए हैं। कुछ दिनों की तेजी के बाद गेहूं के भाव (gehu ka bhav) मुंह के बल गिरे हैं। उत्तर प्रदेश गेहूं उत्पादन में सबसे अव्वल राज्य है, यहां पर गेहूं के दाम गिरना चिंताजनक माना जा रहा है। दूसरे राज्यों में भी गेहूं के भाव (wheat rate today) में गिरावट आई है। आइये जानते हैं इस कितने रुपये क्विंटल हो गए हैं दाम।

 | 
UP Wheat Price : यूपी में गेहूं का रेट धड़ाम, अब भाव इतने रुपये क्विंटल

HR Breaking News (wheat rate today)। गेहूं के रेट में पिछले कई दिनों से ही कई राज्यों की मंडियों में सुस्ती देखी जा रही थी। अब उत्तर प्रदेश (UP news) में तो गेहूं का भाव सबसे ज्यादा गिरा है। यहां पर गेहूं की पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण गेहूं के दाम (UP wheat price) अधिक बढ़ौतरी नहीं पा सके और दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। अब गेहूं के दाम गिरने से किसानों को भी मायूसी हाथ लगी है। मंडियों में गेहूं के भाव (gehu ka rate) में गिरावट आने से गेहूं की आवक भी कम हुई है।

 

 

1 क्विंटल गेहूं का ताजा रेट-


अब 1 क्विंटल गेहूं के दाम (wheat price down) पहले से काफी ज्यादा गिर गए हैं। ये अब एमएसपी से अधिक ऊपर नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में 1 क्विंटल गेहूं की बिक्री 2750 रुपये के अधिकतम रेट (wheat maximum price) पर हो रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश (MP wheat price) व राजस्थान में भी गेहूं के दाम (wheat price 27 july) गिरे हैं।

इन दोनों राज्यों में गेहूं के दाम पहले 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर थे, जो अब गिरकर इस आंकड़े से नीचे आ गए हैं। हरियाणा और पंजाब में भी गेहूं के दाम (punjab me gehu ka rate) घटकर 2550 रुपये क्विंटल के करीब हो गए हैं। 


उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
अकबरपुर     2412        2558    
अलीगढ़     2442        2535    
पुखरायां     2420        2454    
फैजाबाद     2305        2595    
हरगांव     2456        2560    
आनंदनगर     2458        2550    
घिरौर     2407        2585    
बछरावां     2456        2495    
मोहम्मदाबाद 2474    2595    
बरौत         2453        2650    


मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव- 


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
बनापुर     2545        2696    
बरेली         2302        2579    
अलीराजपुर    2404        2560    
हनुमाना     2408        2450    
बड़ामलहरा     2412        2472    
भांडेर     2445        2485    
खतेगांव     2140        2599    
गंजबासौदा     2520        2876    
इंदौर        2370        2986    
आरोन     2640        2670    

नोट : गेहूं के भाव (wheat price today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।