home page

Weather News : जनवरी में क्यों पड़ रही है इतनी ठंड, IMD ने बताई वजह

इन दिनों उत्तर भारत में ठंड का केहर जारी है, दिल्ली, पंजाब, UP और हरियाणा में तापमान तेज़ी से नीचे गिर रहा है | घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है | धुप न नए की वजह से ठंड और भी बढ़ गयी है , इस बार इतनी ठंड पड़ने का क्या है कारण, आइये जानते है इसको लेकर क्या कहता है IMD 

 | 

HR Breakling News, New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से परेशान है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान भले ही बहुत ज्यादा नीचे न गिर रहा हो, लेकिन उसके बाद भी गलन काफी ज्यादा है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से जल्द राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में इस समय जेट स्ट्रीम विंड्स चल रही हैं। दरअसल, जेट स्ट्रीम विंड्स काफी ज्यादा ठंडी हवाओं का तूफान होता है। यही वजह है कि पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठिठुरन बहुत ज्यादा ही है। 

School holiday in UP : इस ज़िले में जारी हुआ ठंड का Red Alert , स्कूलों में बढ़ा दी छुट्टियां

मौसम विभाग के अनुसार, इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी भी पड़ने की संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नॉर्थईस्ट इंडिया में 16 से 18 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड में 16, 17 जनवरी और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग की मानें तो कंपकंपाती ठंड से उत्तर भारत को जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। दो दिन बाद ही थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन बहुत ज्यादा ठंड से राहत मिल जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं के बराबर ही है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।

School close in UP : DM ने जारी किये निर्देश, इतनी तारीख तक बंद रहेंगे UP Board और CBSE के स्कूल

दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हरियाणा के हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यूपी में 16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलने वाला है। वहीं, उत्तरी मध्य प्रदेश में 17 और 18 जनवरी, उत्तराखंड में भी इस समय बहुत घने कोहरे की स्थिति रहेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 16 जनवरी को कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे।