home page

Cooler Tips अब कबाड़ कूलर भी देने लगेगा मस्त ठंडी हवा, AC खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Cooler Convert in AC अगर आप भी तपस भरी इस गर्मी में परेशान है तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको इस गर्मी में एसी (ac) खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि कुछ आसान टिप्स (Tips) से आपके घर पर रखा कबाड़ कूलर ही आपको मस्त ठंडी हवा देना शुरू कर देगा।
 
 | 
Cooler Tips अब कबाड़ कूलर भी देने लगेगा मस्त ठंडी हवा, AC खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Summer Cooler Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई परेशान होने लगता है। मतलब घर से बाहर निकलना तो दूर घर के अंदर ही इतनी गर्मी लगती है कि बैठने तक का मन नहीं होता। वहीं, अगर सीलिंग फैन चलाएं, तो वो ऊपर से गर्म हवा फेंकता है। ऐसे में गर्मी और ज्यादा लगती है। इसलिए कई लोग एसी की तरफ जाते हैं। लेकिन एसी चलाने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है, और ये भी लोगों को परेशान करता है। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे ठंडी हवा खाई जाए। तो आप इसके लिए कूलर चला सकते हैं, बस आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान देना है जिससे आपका कूलर मस्त ठंडी हवा दे सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए करना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

 


पानी का ध्यान रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर ठंडी हवा दे, तो इसमें आपको ठंडा पानी डालना चाहिए। अगर आपके पास रूम कूलर है, तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं और यकीन मानिए इससे आपको एसी जैसी ठंडी हवा मिल सकती है।


कूलिंग पैड
अगर यूं कहा जाए कि कूलिंग पैड कूलर की जान होते हैं, तो शायद इसमें दो राय न हो। दरअसल, ये कूलर की हवा को ठंडा करने का काम करते हैं, क्योंकि जितना ये पानी से भीगते हैं उतना कूलर ठंडी हवा देता है।
आप चाहें तो कूलर के इन कूलिंग पैड को डबल कर सकते हैं। हालांकि, इससे पानी ज्यादा खर्च होता है लेकिन हवा ठंडी आती है। पैड को साफ भी करना जरूरी है।

 


पानी के पाइप
वहीं, कूलर के पानी वाले पाइप को भी साफ करना जरूरी है। अगर ये साफ नहीं होंगे तो कूलिंग पैड में पानी पूरी तरह नहीं पहुंच पाता है। इसलिए पानी के पाइप को समय-समय पर साफ करते रहें।