home page

Hero Splendor : हीरो की बाइक ने सभी कंपनियों को छोड़ा पीछे बनी नबंर वन

Hero Splendor and Honda Activa : हीरो स्प्लेंडर ने पल्सर, प्लेटिना, एक्टिवा सभी बाइक को पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों को हीरो की बाइक ज्यादा पसंद आ रही है। जुलाई में सेल के मामले में हीरो की कंपनी नंबर वन पर आ गई है। 
 
 | 
Hero Splendor : हीरो की बाइक ने सभी कंपनी को छोड़ा पीछे बनी नबंर वन

HR Breaking News (नई दिल्ली) : आप कोई नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब बाजार में लंबी रेंज मौजूद है। इसमें दमदार बाइक से लेकर शानदार स्कूटर सभी शामिल है। आपके पास कितना रुपया है, उस हिसाब से आप टू-व्हीलर सिलेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में इस बात का पता हो कि सबसे ज्यादा इस बाइक या स्कूटर की डिमांड है, तब सिलेक्शन आसान हो जाता है। जुलाई 2022 के टॉप-10 टू-व्हीलर(Hero Splendor Features) में एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर(Hero Splendor Price) और होंडा एक्टिवा का दबदबा देखने को मिला है। इन दोनों की डिमांड के सामने हीरो और होंडा के दूसरे मॉडल समेत बजाज, टीवीएस, सुजुकी की गाड़ियां भी फेल हो गईं। चलिए आपको जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 टू-व्हीलर के बारे में बताते हैं।


1. हीरो स्प्लेंडर टॉप सेलिंग बाइक

ये भी जानिये : 15 अगस्त को केवल 15 हजार में घर ले जाएं, TVS का ये धांसू बाइक


जुलाई में हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। कंपनी बीते महीने इसकी 2,50,409 यूनिट बेचीं। हालांकि, जुलाई 2021 की तुलना में इसकी बिक्री -0.15% कम रही। बीते साल जुलाई में 2,50,794 हीरो स्प्लेंडर बिकी थीं। यानी बीते महीने हर दिन इसकी 8,077 यूनिट बिकीं।

2. होंडा एक्टिवा बेस्ट स्कूटर रहा


जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की लिस्ट में होंडा एक्टिवा बेस्ट स्कूटर रहा। लिस्ट में नबंर दो पर रहने वाले एक्टिवा की बीते महीने 2,13,807 यूनिट बिकीं। इसे ईयरली बेसिसि पर 31.21% की ग्रोथ मिली। बीते साल कंपनी ने जुलाई में इसकी 1,62,956 यूनिट बेची थीं।


3. होंडा CB शाइन नबंर-3 पर रही


होंडा CB शाइन की जुलाई 2022 में 1,14,663 यूनिट बिकीं। हालांकि, लिस्ट में नंबर-3 पर रहने वाली इस बाइक को ईयरली बेसिस पर 1.26% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। जुलाई 2021 के दौरान इसकी 1,16,128 यूनिट बिकी थीं।

4. बजाज पल्सर नंबर-4 पर रही


टॉप-5 टू-व्हीलर की लिस्ट में बजाज पल्सर नंबर चार पर रही। बीते महीने इस बाइक की 1,01,905 यूनिट बिकी। ईयरली बेसिस पर पल्सर को 56.55% की धमाकेदार ग्रोथ मिली। जुलाई 2021 में इसकी 65,094 यूनिट बिकी थीं।

5. हीरो HF डीलक्स टॉप-5 में शामिल


टॉप-5 टू-व्हीलर की लिस्ट में हीरो की HF डीलक्स पांचवें नंबर पर रही। जुलाई 2021 में इसकी 97,451 यूनिट बिकीं। हालांकि, इस बाइक को ईयरली बेसिस पर 8.33% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। जुलाई 2021 में इसकी 1,06,304 यूनिट बिकी थीं।


6. टीवीएस जुपिटर नंबर-6 पर रही


टीवीएस का मोस्ट पॉपुलर स्कूटर जुपिटर टॉप-10 की लिस्ट में 6वें नंबर पर रहा। कंपनी ने इस स्कूटर की ईयरली 62.51% की ग्रोथ के साथ 62,094 यूनिट बेचीं। जुलाई 2021 में इस स्कूटर की 38,209 यूनिट ही बिकी थीं।


7. बजाज प्लेटिना नंबर-7 पर रही


बजाज की मोस्ट माइलेज बाइक प्लेटिना भी टॉप-10 की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही। लिस्ट में 7वें नंबर पर रहने वाली इस बाइक की बीते महीने 48,484 यूनिट बिकीं। हालांकि, जुलाई 2021 की तुलना में इसे 11.21% की डिग्रोथ मिली। सालभर पहले इसकी 54,606 यूनिट बिकी थीं।


8. सुजुकी एक्सेस 8वें नंबर पर रही


सुजुकी का एक्सेस स्कूटर भी टॉप-10 की लिस्ट में 8वें नंबर पर रहा। जुलाई 2022 में इस स्कूटर की 41,440 यूनिट बिकीं। हालांकि, ईयरली बेसिस पर इसे 11.80% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। जुलाई 2021 में इसकी 46,985 यूनिट बिकी थीं।

9. होंडा डिओ को मिली शानदार ग्रोथ


जुलाई में टॉप-10 टू-व्हीलर की डिमांड से सबसे ज्यादा ग्रोथ होंडा डिओ को मिली। बीते महीने 75.83% की ईयरली ग्रोथ के साथ कंपनी ने इसकी 36,229 यूनिट बेचीं। सालभर पहले जुलाई 2021 में इस स्कूटर की 20,604    यूनिट बिकी थीं।

10. टीवीएस XL टॉप-10 में आखिरी

ये भी जानिये : Bajaj ने लॉन्च की सबसे सस्ती और धाकड़ बाइक, माइलेज में है सबसे बेस्ट


मोपेड सेगमेंट में अपना दबदाब कायम रखने वाली TVS XL टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी नंबर पर रही। बीते महीने इसकी 32,117 यूनिट बिकीं। हासांकि, इस मोपेड को 34.83% की ईयरली डिग्रोथ मिली। जुलाई 2021 में इसकी 49,279 यूनिट बिकी थीं।