home page

होंडा का जल्द लॉन्च होगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 130 km की देगा रेंज

 Electric scooter: विश्व की बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी में से एक होंडा ने हाल ही में भारत में Honda U Go, Honda Vario 160 और Honda ADV 350 स्कूटर्स को पेटेंट कराया है। यू-गो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे होंडा मोटर जापान और गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी ने मिलकर बनाया हैं।
 | 
होंडा का जल्द लॉन्च होगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 130 km की देगा रेंज

HR Breaking News (नई दिल्ली) होंडा ADV350 एक मैक्सी स्कूटर है, जिसका सीधा मुकाबला BMW C400 GT से होने वाला है। वहीं नया Vario 160 सीधा Suzuki Burgman Street, Aprilia SXR 160 और Yamaha Aerox 155 को टक्कर देगा।

ये भी जानिए : इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर सरकार देगी 12 हजार की एक्स्ट्रा सब्सिडी


HONDA U GO:


चीनी के बाजार में होंडा यू गो इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट्स में बेचे जाते है जो स्टैंडर्ड और लाइट नाम से आता हैं। पहले वाला वेरिएंट 1200 वाट पावर जनरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटे की है। वहीं दूसरे वाला मोटर 800 वाट पावर जनरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटे की है।


दोनों मॉडल में 48v, 30amp रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट फुल चार्ज होने पर लगभग 65 किमी की रेंज देता है। दूसरा बैटरी पैक इसे 130 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। स्कूटर्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें डीआरएल (DRL) के साथ एलईडी हेडलैंप (LED Headlamp), एलईडी टर्न इंडिकेटर, राउंड रियर व्यू मिरर, एलसीडी डिस्प्ले पैनल, एक बड़ा फुटबोर्ड स्पेस, फ्रंट हुक और 26 लीटर का सीट स्टोरेज मिलता है।


HONDA ADV 350:


Honda ADV 350 को 2021 EICMA में पेश किया गया था और वर्तमान में यह चुनिंदा बाजारों में बेची जा रही है। यह एक मैक्सी स्कूटर है इसलिए इसमें रग्ड डिज़ाइन और DRLs के साथ डुअल हेडलैंप सेटअप, स्टेप अप सीट, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है।

इसकी सीट की ऊंचाई 780mm है। इस नए होंडा स्कूटर में 330cc, लिक्विड कूल्ड SOHC इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन 29 ps का मैक्सिमम पावर और 31.5Nm का टार्क जनरेट करता है। यह 29.4kmpl का माइलेज देता है।


HONDA VARIO 160:


Honda Vario 160 एक दमदार होंडा स्कूटरों में से एक है। दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में इसे दो वेरिएंट 125cc और 160cc में लॉन्च किया जाता है। भारत में होंडा ने अपने 160cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन वाले वेरिएंट का पेटेंट कराया है। इसका इंजन 15.3 ps का पॉवर और 13.8 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है।

ये भी जानिए : मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 132Km की देगा माइलेज


Vario 160 में LED हेडलैंप, LED DRLs, LED टर्न इंडिकेटर्स और LED टेललाइट्स मिलने की संभावनाएं है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा सकता है।