Ather 450X में आया बड़ा फीचर, सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिलेगा Infinite Cruise, भीड़-भाड़ वाले इलाके में राइड होगी स्मूथ
HR Breaking News : (Ather 450X Update) दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से रोजाना नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पेश किए जा रहे हैं। अब नंबर वन वाहन निर्माता कंपनी कहीं जाने वाली Ather Energy की तरफ से भी अपने एक खास इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया गया है जिसमें नए सॉफ्टवेयर OTA (Over-the-Air) अपडेट के जरिए Infinte Cruise Mode मिल रहा है। शहरी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए कंपनी की तरफ से यह कदम उठाया गया है। इसने अपडेट के सहारे अब हैवी ट्रैफिक वाले इलाके में भी स्मूथ रीडिंग का मजा मिल सकेगा।
राइडर्स को मिल जाएगा नोटिफिकेशन
स्कूटर के डैशबोर्ड पर अपडेट (Ather 450X New Updates) उपलब्ध होते ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिससे राइडर्स को पता चल जाएगा कि अपडेट आ गया है। नया Infinite Cruise फंक्शन 10 किमी प्रति घंटा से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड रेंज में काम करता है, जिससे राइडिंग और भी आरामदायक हो जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, आपको बता दे कि पारंपरिक क्रूज कंट्रोल (Ather 450X New Features) के मुकाबले Infinite Cruise काफी अलग है। Infinite Cruise को स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक, हल्की स्पीड और बार-बार ब्रेक लगाने जैसी स्थिति के लिए बनाया गया है वहीं, क्रूज कंट्रोल हाईवे और सेम स्पीड के लिए बनाया जाता है। कंपनी की तरफ से साफ-साफ कहा गया है कि यह नया फीचर रोजाना की सिटी राइडिंग को आसान बना सकता है।
स्पीड़ के हिसाब से एडजस्ट
यह फीचर एक बार शुरू होने के बाद ब्रेक लगाने व दोबारा एक्सीलेरेट करने पर भी बंद नहीं होता। यह वाहन की स्पीड़ के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। इस फीचर को हर बार ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस नए फीचर को हैव्वी ट्रैफिक व राइड्स के दौरान के लिए बेहद लाभाकारी माना जा रहा है।
Infinite Cruise फीचर 10 kmph से 90 kmph की स्पीड रेंज में काम करता है और इसमें कई एडवांस फंक्शन शामिल हैं। इसका CityCruise मोड ट्रैफिक के हिसाब से स्पीड को एडजस्ट करता है, जबकि Hill Control ढलान पर स्कूटर को स्थिर रखने में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का उपयोग करता है। इसके अलावा, Crawl Control और ट्रैक्शन कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है, जो खराब और फिसलन भरी सड़कों पर धीमी स्पीड करके राइडिंग को सेफ बनाते है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत
इसकी बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी इस अपडेट की खास बात (Ather 450X ) मानी जा रही है। यह 1 जनवरी 2025 के बाद खरीदे गए करीब 44,000 Ather 450X स्कूटर्स में OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध होगी। यह Ather की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें हार्डवेयर के साथ-साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को नए फीचर्स का फायदा मिलता रहे।
कंपनी की तरफ से किए गए इस नए अपडेट के जुड़ने के बाद Ather 450X में पहले से मौजूद Magic Twist और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स और भी मजबूत हो गए हैं। इसकी कीमत की बात करे तो फिलहाल Ather 450X की एक्स-शोरूम कीमत (Ather 450X Price) बेंगलुरु में 1,47,998 रुपये से शुरू होती है।
