home page

Auto Sector : देश के बाहर भारतीय बाइक्स ने लहराया परचम, रिकॉर्ड सेल के साथ रिकॉर्ड डिमांड

Auto Sector - भारतीय मोटरसाइकिलों ने विदेशों में खूब धमाल मचाया है। 2025 में देश की कंपनियों ने 43 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें एक्सपोर्ट कीं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही आपको बता दें कि इन मोटर कंपनी ने मिलकर कुल एक्सपोर्ट का इतने प्रतिशत हिस्सा हासिल किया... रिकॉर्ड सेल के साथ विदेशों में डिमांड भी लगातार बढ़ रही है-

 | 
Auto Sector : देश के बाहर भारतीय बाइक्स ने लहराया परचम, रिकॉर्ड सेल के साथ रिकॉर्ड डिमांड

HR Breaking News, Digital Desk- (Auto Sector) भारत की दोपहिया उद्योग के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ। खासकर मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट में देश ने नया रिकॉर्ड बनाया। साल 2025 में भारतीय कंपनियों ने 43 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें विदेशों में भेजीं (Motorcycles shipped overseas), जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इसमें बजाज ऑटो और TVS मोटर कंपनी का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिन्होंने कुल एक्सपोर्ट का लगभग 75% हिस्सा अपने नाम किया।

रफ्तार से बढ़ा एक्सपोर्ट-

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो यह ग्रोथ और भी खास नजर आती है। 2017 में एक्सपोर्ट 23 लाख यूनिट था, जो 2019 (कोरोना से पहले) में 31 लाख यूनिट तक पहुंचा। 2020 में कोविड की वजह से गिरावट आई, लेकिन 2021 में ही पुराना रिकॉर्ड पार हो गया। 2025 में यह आंकड़ा 43 लाख यूनिट (+27% YoY ग्रोथ) तक पहुंचा, यानी पिछले साल से 27% ज्यादा और कोरोना पूर्व पीक से लगभग 40% अधिक।

इन देशों में जा रही हैं भारतीय मोटरसाइकिलें-

भारतीय मोटरसाइकिलों की मांग अब केवल एशिया तक सीमित नहीं रही है। लैटिन अमेरिका में कोलंबिया और ब्राजील प्रमुख बाजार बनकर उभरे हैं, जबकि अफ्रीका में नाइजीरिया (Nigeria in Africa) से भी जबरदस्त मांग देखी गई। एशिया में नेपाल (nepal) और फिलीपींस (philippines) लगातार बड़े इंपोर्टर बने हुए हैं। कम कीमत, मजबूत बिल्ड क्वालिटी (Strong build quality) और आसान मेंटेनेंस ने भारतीय बाइक्स को इन देशों में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

बजाज और TVS का दबदबा-

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मार्केट शेयर 43% रहा। वहीं, एक्सपोर्ट 19 लाख यूनिट तक पहुंच गया। 2024 में 16 लाख यूनिट रही। पल्सर (Pulsar), बॉक्सर (Boxer) और डिस्कवर (Discover) जैसी बाइक्स की जबरदस्त डिमांड रही।

TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने 29% मार्केट शेयर हासिल किया और 13 लाख यूनिट मोटरसाइकिलें एक्सपोर्ट कीं, जबकि 2024 में यह संख्या 9 लाख यूनिट थी। अपाचे (Apache) और रेडर (Raider) जैसी बाइक्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई। इन मॉडल्स को विभिन्न देशों की जरूरतों के अनुसार अपडेट किया गया, जिससे बिक्री में तेजी आई।