स्वा 8 लाख की SUV पर आया लोगों का दिल, बन गई नंबर वन
SUV : भारत देश में एसयूवी (SUV) कारों का बोलबाला है। देश की कई बड़ी कार निर्माता कंपनी की एसयूवी कारों ने ऑटो बाजार में धाक जमा रखी है। कंपनियों एसयूवी कारों में अनेकों हाईटेक फीचर्स दे रही हैं। इन दिनों भारतीय कार बाजार में स्वा 8 लाख रुपये में बिकने वाली SUV के लोग फैन हो गए हैं। इस SUV कार को खरीदने के लिए लोग टूट पड़े हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं इसमें ऐसा क्या खास है
HR Breaking News (Best Suv Car)। भारतीय कार बाजार में कई कंपनियों की SUV कारों की धाक है। SUV कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है। सभी यही चाहते हैं कि कम से कम पैसों में अच्छी और लग्जरी फीचर्स से लैस कार खरीदें। अब त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में आप नई एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। एक कंपनी अपनी एसयूवी कार को स्वा 8 लाख रुपये में बेच रही है। यह कार लोगों की पसंदीदा कार बनी हुई है। इस एसयूवी (Best Suv Car) को खरीदने के लिए लोग लाइनों में लग रहे हैं।
हम जिस एसयूवी कार (Skoda SUV Car) की बात कर रहे हैं वह स्कोडा की है। अब स्कोडा अगस्त 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल बेच रही है। इसमें एक सेडान (Sedan) और बाकि SUVs हैं। खास बात ये है कि कंपनी के लिए उसकी एंट्री लेवल काइलक (Skoda Kylok Car) लॉन्च के बाद से ही नंबर-1 बनी हुई है।
बता दें कि यह स्कोडा (Slavia Best SUV Car) कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कम बजट वालों के लिए यह कार बेस्ट ऑप्शन है। अभी काइलक की एक्स-शोरूम कीमत (Slavia Kylok car ex-showroom price) 8.25 लाख रुपए है। वहीं, 22 सितंबर से नए GST के बाद इसकी कीमत घटकर 7.55 लाख हो गई है। इसे मॉडल वाइज 1.20 लाख रुपए तक खरीदना सस्ता हो जाएगा। हालांकि, पिछले 6 महीने की तुलना में स्कोडा की सेल्स अगस्त (Skoda Car Sales Report) में सबसे कम रही। बिक्री में गिरावट की वजह नए GST के इंतजार को माना गया। चलिए स्कोडा की पिछले 6 महीन की मॉडल वाइज सेल्स पर नजर डालते हैं।
| स्कोडा कार मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप | ||||||
| मॉडल | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त |
| काइलक | 5,327 | 5,364 | 4,949 | 3,196 | 3,377 | 3,099 |
| स्लाविया | 1,185 | 1,048 | 937 | 896 | 1,168 | 1,008 |
| कुशाक | 897 | 783 | 644 | 792 | 901 | 789 |
| कोडियाक | - | 107 | 208 | 130 | 106 | 75 |
| टोटल | 7,409 | 7,302 | 6,738 | 5,014 | 5,552 | 4,971 |
स्कोडा कार (Skoda Car) की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो काइलक की मार्च में 5,327 यूनिट बिकी हैं वहीं, अप्रैल में 5,364 यूनिट, मई में 4,949 यूनिट, जून में 3,196 यूनिट, जुलाई में 3,377 यूनिट और अगस्त में 3,099 यूनिट की बिक्री हुई है। स्लाविया (Slavia Car) की मार्च में 1,185 यूनिट, अप्रैल में 1,048 यूनिट, मई में 937 यूनिट, जून में 896 यूनिट, जुलाई में 1,168 यूनिट और अगस्त में 1,008 यूनिट की बिक्री हुई है।
कुशाक (Kushak) की मार्च में 897 यूनिट, अप्रैल में 783 यूनिट, मई में 644 यूनिट, जून में 792 यूनिट, जुलाई में 901 यूनिट और अगस्त में 789 यूनिट बिक्री हुई है। कोडियाक की मार्च में 00 यूनिट, अप्रैल में 107 यूनिट, मई में 208 यूनिट, जून में 130 यूनिट, जुलाई में 106 यूनिट और अगस्त में 75 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी ने मार्च में 7,409 यूनिट, अप्रैल में 7,302 यूनिट, मई में 6,738 यूनिट, जून में 5,014 यूनिट, जुलाई में 5,552 यूनिट और अगस्त में 4,971 यूनिट बिक्री हुई है।
